
Bhopal Furniture Factory Fire: भोपाल शहर के इंटर स्टेट बस टर्मिनल के पास रविवार को फैब्रिकेशन फैक्टरी में अचानक आग लग गई।
आग की लपटें करीब 20 फीट से अधिक ऊपर तक दिखाई दी, जबकि 50 फीट से अधिक ऊंचाई तक धूआं नजर आया। यह घटना दोपहर करीब 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी मिली है कि फैक्टरी में भारी मात्रा में लकड़ी और तैयार फर्नीचर रखा हुआ था। जिस वजह से आग तेजी से फैलीं और पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। आसमान में दूर तक धुएं का काला गुबार नजर आया।
फर्नीचर की फैक्टरी पूरी जल गई, आग बुझी
आग बुझाने में करीब 15 फायर ब्रिगेड का पानी का इस्मेमाल किया गया। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फर्नीचर की पूरी फैक्टरी जल गई। फैक्टरी के मालिक ने 5 करोड़ से अधिक के नुकसान की संभावना जताई है।
एक गोदाम में प्लाईवुड भरा था, जिसमें आग लगी
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, फैक्टरी मेहता इंडस्ट्री के नाम से रजिस्टर्ड है। फैक्टरी के कर्मचारियों के मुताबिक, यहां फैब्रिकेशन वर्क में लोहे की जालियां और खिड़कियां बनाई जाती है। एक गोदाम में प्लाईवुड भी भरा हुआ था। जिसमें आग लगी है।
डेढ घंटे में आग बुझाने पहुंचीं 5 फायर ब्रिगेड
आग देख आसपास के लोगों ने तत्काल नगर निगम के फायर ब्रिगेड के नंबर पर कॉल किय। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और राहत काम शुरू किया गया। हालांकि, ज्यादा लकड़ी और उससे भभकती आगे को काबू करने में कर्मचारियों को बड़ी मशक्कत करना पड़ी। बताया जा रहा है कि शाम 5 बजे तक करीब 5 फायर ब्रिगेड पहुंचीं।
आग बढ़ती देख खाली कराए आसपास के इलाका
आग बढ़ती देख मौके पर पुलिस और प्रशासन के कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद एहतियात के तौर पर आसपास का इलाका खाली करा दिया गया। राहत की बात ये है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us