Bhopal Love Jihad Update: केस दर्ज कराने का दबाव बनाती थी दोनों बहनें , रिपोर्ट वापस लेने 5 लाख रु की डिमांड

bhpal love jihad conversation update

Bhopal Love Jihad Conversion update: भोपाल रेप और धर्म परिवर्तन मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार दोनों बहनें युवकों पर केस दर्ज करने का दबाव बनाती थी। इतना ही नहीं समझौता और राजीनामा के लिए पैसों की डिमांड करती थी। अलग-अलग शहरों में आफरीन और अमरीन ने केस दर्ज कराए हैं। आपको बता दें जिन युवकों से विवाद होता था, उन पर गंभीर मामले में फायदा करती थी। 

 दोनों बहनों के कांड सामने आने के बाद पुलिस सभी मामलों की फाइल खंगाल रही है। इस मामले दो युवकों भूमिका भी सामने आई। ​जिनका सीधा संबंध इसमें बताया जा रहा है। जिसमें से एक युवक दो बहनों से अपराधों में बराबर हिस्सेदार बताया जा रहा है। 

अमरीन ने की थी 5 लाख की डिमांड

जानकारी के अनुसार इस मामले में केस वापस लेने के लिए मुख्य आरोपी अमरीन ने युवक से ₹5 लाख रु की मांग की थी। आपको बता दें अमरीन ने साल 2016 में हिंदू युवक से शादी की थी। इतना ही नहीं इसके बाद उसका भी धर्मांतरण कराया दिया गया था। जिसके बाद पति का नाम अयान रख दिया था। 

5 साल पहले पति से अलग हो चुकी है अमरीन 

अमरीन ने जिस हिन्दू युवक से 2016 में शादी की थी और उसका धर्म परिवर्तन कराया था उससे वह अलग हो चुकी है। दूसरी बहन आफरीन की शादी अहमदाबाद में हुई थी।  वो भी पति से अलग हो चुकी है। अहमदाबाद में दोनों बहनों की कहने पर एक युवक खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। जिसमें पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का भी मामला दर्ज कराया था। 

दोनों बहनों के पब लाउंच में अच्छे कनेक्शन 

पुलिस को जानकारी मिली है उसके अनुसार अमरीन-आफरीन के पब और लाउंज में अच्छे कनेक्शन बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं आफरीन खुद को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बताती है। उसके इंस्टाग्राम पर करीब 6200 फॉलोअर्स हैं। 

अमरीन और चंदन को पुलिस लेकर जाएगी अहमदाबाद

इस मामले में अभी पुलिस की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि पु​लिस अमरीन और चंदन को अहमदाबाद लेकर जाएगी। गौरतलब है अमरीन पर पांच लोगों को मुस्लिम बनाने का आरोप है। इस मामले में एक और युव​क चानू बिलाल यासिर की तलाश में पुलिस जुटी है। 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन से रेप का मामला: रात में अमरीन के फ्लैट पर बुर्के में आती थी महिलाएं, लड़कों की लगी रहती थी कतार

MP Bus Strike: होली पर बसों की हड़ताल, प्रदेश की 20 हजार बसों के थमेंगे प​हिए, 7 गुना तक बढ़ सकता है किराया

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article