Advertisment

छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन से रेप का मामला: रात में अमरीन के फ्लैट पर बुर्के में आती थी महिलाएं, लड़कों की लगी रहती थी कतार

भोपाल में छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन से रेप और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ नए आरोप और खुलासे हो रहे हैं। मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है

author-image
BP Shrivastava
Bhopal Rape Dharmantaran Case

Bhopal Rape Dharmantaran Case: भोपालमें छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन से रेप और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ नए आरोप और खुलासे हो रहे हैं। मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है, वहीं पुलिस का कहना है कि जांच सभी एंगल से की जा रही है।

Advertisment

अफरीन के फ्लैट पर चलती थीं संदिग्ध गतिविधियां

छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन और एक अन्य पीड़िता  बयान के आधार पर आरोप लगाया गया है कि शहर के एक फ्लैट पर देर रात महिलाओं का बुर्का पहनकर आना-जाना होता था और यहां युवकों की कतार लगी रहती थी। यह भी दावा किया गया है कि दो सगी बहनें कथित रूप से इस पूरे नेटवर्क का संचालन करती थीं।

हालांकि पुलिस ने इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और कहा है कि तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

कई शहरों से जुड़े तार 

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मामले के तार अहमदाबाद, मुंबई और बेंगलुरु से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है।

Advertisment

कुछ संगठनों का आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू युवतियों को पैसों और हाई-प्रोफाइल जीवनशैली का लालच देकर निशाना बनाया जाता था। फिलहाल इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

दो पीड़िताएं आईं सामने

पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक दो पीड़िताएं सामने आ चुकी हैं। एक अन्य पीड़िता की काउंसलिंग की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की जानकारी स्पष्ट रूप से सामने आ सके।

थाने के बाहर प्रदर्शन बजरंग दल का प्रदर्शन

मामले को लेकर बजरंग दल ने बागसिवननिया थाने के सामने प्रदर्शन किया। संगठन ने “हिंदू बेटियों को न्याय” दिलाने की मांग करते हुए अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

फ्लैट नंबर 301 के पीड़िता ने कई राज खोले

 भोपाल की सागर रॉयल विला के स्टार C बिल्डिंग का फ्लैट नंबर 301 लड़कियों की सप्लाई का मुख्य अड्डा था। यह बात छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन ने अमरीन-आफरीन बहनों की करतूत का एक और खुलासा किया है।

पीड़िता ने आपबीती बताते हुए कहा कि ये अमरीन-आफरीन धर्मांतरण सिंडिकेट चलाती हैं। वे कहती थी कि अंजना (परिवर्तित नाम) को जन्नत बना दिया और अब मेरी बारी थी। पीड़िता के अनुसार चंदन यादव, यासिर और बिलाल ने उसके साथ कई बार रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि 8 जून 2024 में एक दोस्त के जरिए अंजना (परिवर्तित नाम)  नाम की लड़की से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों साथ रहने लगी। काम दिलाने के बहाने अमरीन दीदी से मिलवाया गया।

Advertisment

अमरीन के घर रहने के दौरान पीड़िता को पता चला कि अंजना धर्म परिवर्तन कर लिया।

अपना नाम जन्नत रख दिया और अमरीन के भाई हैदर से शादी कर ली।

आगे बताया गया कि अमरीन का दोस्त चंदन यादव पीड़िता को अपनी बहन के घर ले गया।

नशीली दवा पिलाकर उसके साथ रेप किया।

डराया धमकाया गया कि किसी को बताया तो बदनामी तुम्हारी होगी।  

पीड़िता ने यह भी बताया अमरीन उस पर धीरे-धीरे इस्लाम अपनाने  का दबाव बनाने लगी।

Advertisment

बकौल पीड़िता, अमरीन कहती थी हमारे यहां के लड़के अच्छे होते हैं। मरते नहीं है। शराब नहीं पीते। तुम भी मुस्लिम बन जाओ हमारे यहां शादी कर लो।

विरोध करने पर उसे छोटे कपड़े पहनकर क्लब और रईसजादे की पार्टी में ले जाया जाता था..

चंदन मुस्लिम बना, नाम नहीं बदला

चंदन यादव धर्म बदलकर मुस्लिम बन गया है, लेकिन उसने नाम नहीं बदला है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अमरीन लड़कियों को अहमदाबाद और मुंबई तक सप्लाई कराती थी।

Advertisment

पीड़िता ने बताया वह किसी तरह तरह इनके चंगुल से छुटकर छत्तीसगढ़ अपने मामा के घर पहुंची। जहां उसने इंस्टाग्राम के जरिए एक अन्य पीड़िता से संपर्क किया तब पूरा सच सामने आया।

ये भी पढ़ें:  10वीं की परीक्षा के दौरान छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म: नाबालिग को एग्जाम सेंटर पर हुआ लेबर पेन, जानें क्या है पूरा मामला

Bhopal Rape Dharmantaran Case Update
Advertisment
चैनल से जुड़ें