Advertisment

MP Bus Strike: होली पर बसों की हड़ताल, प्रदेश की 20 हजार बसों के थमेंगे प​हिए, 7 गुना तक बढ़ सकता है किराया

author-image
Preeti Dwivedi
MP Bus Strik Holi

MP Bus Strike: मध्य प्रदेश में होली पर यदि आप बस से कहीं जाने की सोच रहे हैं तो ऐसे में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल सरकार की नई परिवहन नीति का विरोध में मध्य प्रदेश के 55 जिलों में 2 मार्च होलिका दहन के दिन से बसों की हड़ताल होगी। आपको बता दें इसमें प्रदेश की 20 हजार बसें शामिल होंगी। मध्य प्रदेश बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अनुसार इसमें प्रदेश में 12 हजार 780 परमिट वाली जबकि 7 हजार से अधिक कॉन्ट्रैक्ट वाली बसें शामिल होगी। 

Advertisment

बस आपरेटर्स क्यों कर रहे हैं विरोध

आपको बता दें 2 मार्च होलिका दहन पर सुबह 6 बजे से सभी बसों के पहिए थम जाएंगे। इस हड़ताल का असर आम जनता पर सीधा पड़ेगा। जो त्योहारी सीजन पर कहीं जाने की सोच रहे हैं। आपको बता दें प्रदेश के सभी बस संचालक सरकार की नई परिवहन नीति का विरोध कर रहे हैं। जिसके तहत सरकार 7 कंपनियों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत सभी बसों के टेंडर सौंप देगी। ऐसा माना जा रहा है कि हड़ताल से किराए में 5 से 7 गुना वृद्धि होने की आशंका है। 

मध्यप्रदेश में 2 मार्च से बेमुद्दत हड़ताल का ऐलान

मध्यप्रदेश नई ​परिवहन नीति के विरोध में एमपी बस ऑनर्स एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान किया है। बस ऑपरेटर्स ने  सोमवार, 2 मार्च 2026 से बेमुद्दत हड़ताल पर जाने की चेतावनी जारी की है। जिससे मध्यप्रदेश में हर रोज करीब डेढ़ लाख से अधिक यात्रियों का सफर प्रभावित हो सकता हैं।

नगर और सरकरी बसों को प्राथमिकता

ऑपरेटर्स का दावा है कि सरकार जानबूझकर निजी बसों के रूट सीमित कर रही है और नगर परिवहन व सरकारी बसों को अनुचित प्राथमिकता दे रही है।

Advertisment

भारी जुर्माना-परमिट निरस्ती का डर

परमिट की शर्तों के मामूली उल्लंघन पर भी भारी जुर्माना और परमिट निरस्त करने जैसे सख्त प्रावधानों से संचालकों में डर का माहौल है। 

घर जाना 5 से 7 गुना महंगा

आपको बता दें अभी यदि आप बस से भोपाल से होशंगाबाद जाते हैं तो इसके लिए एक व्यक्ति का किराया 100 रुपए प्रति व्यक्ति लगता है। पर 2 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल के चलते बसों का संचालन प्रभावित हो सकता है। जिसके चलते होली के कारण ट्रेनों में भी भारी भीड़ रहने की आशंका है।

ऐसी स्थिति में यात्रियों के पास कैब और ट्रैवल्स की गाड़ियों का आॅप्शन बचता है। भीड़ को देखते हुए इस रूट पर किराया 1500 से 2000 रुपए तक वसूला जा सकता है। आपको बता दें एक कैब में चार लोगों की कैपेसिटी होती है। प्रति व्यक्ति किराया 500 से 600 रुपये तक पड़ सकता है। जो सामान्य किराए से 5 से 7 तक अधिक गुना हो सकता है। 

Advertisment

MP Bus Strike
Advertisment
चैनल से जुड़ें