/bansal-news/media/media_files/2026/01/02/bhopal-employees-local-holidays-2-2026-01-02-18-07-07.jpg)
Bhopal Employees Local Holidays: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जिला प्रशासन ने चार अतिरिक्त स्थानीय अवकाश (Additional Local Holidays) घोषित किए हैं। इसके साथ ही राजधानी के कर्मचारियों को सामान्य सरकारी अवकाश मिलाकर अब कुल 29 छुट्टियां मिलेंगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/02/holy-day-bhopal-2026-01-02-18-08-37.jpg)
कलेक्टर ने GAD को भेजा प्रस्ताव
भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने स्थानीय अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव को भेज दिया है। प्रस्ताव के अनुसार, जनवरी महीने में कर्मचारियों को 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अलावा 14 जनवरी (मकर संक्रांति) को भी अवकाश मिलेगा।
ये भी पढ़ें: MP में बदलेंगे प्रोबेशन पीरियड के नियम: अब 6 महीने में अधिकारी- कर्मचारियों को करना होगा रेगुलर, जानें डिटेल
अनंत चतुर्दशी पर भी लोकल हॉलीडे
इसके अलावा, 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर लोकल हॉलीडे घोषित किया गया है। शेष एक स्थानीय अवकाश की घोषणा भी जल्द होने की संभावना है। जिला प्रशासन के इस निर्णय से राजधानी के सरकारी कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें