भोपाल में मंत्रालय में घुसा फर्जी IAS: ट्रांसफर कराने के लिए GAD के अपर सचिव अजय कटेसरिया से की मुलाकात, पूछताछ में सामने आई सच्चाई

भोपाल में मंत्रालय में एक युवक खुद को 2019 बैच का IAS अफसर बताकर घुस गया। उसने GAD के अफसरों से कहा कि GAD उसकी पदस्थापना के आदेश जारी करना भूल गया है।

Bhopal Fake IAS Yogendra Singh Chauhan ministry Bhopal hindi news

Bhopal Fake IAS: भोपाल में मंत्रालय में हाई सिक्योरिटी के बीच योगेंद्र सिंह चौहान नाम का युवक GAD के अफसरों से मिलने पहुंच गया। वो खुद को IAS अधिकारी बता रहा था। GAD के अफसरों ने उससे पूछताछ की।

GAD पोस्टिंग ऑर्डर जारी करना भूला

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरिया ने मंत्रालय युवक से पूछताछ की। उसने खुद को 2019 बैच का IAS बताया और कहा कि GAD उसकी पोस्टिंग का आदेश जारी करना भूल गया है, इसलिए वो ट्रांसफर कराने आया है।

युवक ने किया दावा

bhopal farji ias
काली जैकेट में खुद को IAS बताने वाला युवक

योगेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वो इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह के साथ काम कर चुका है और वे उसे बहुत पसंद करते थे।उसने ये भी कहा कि इंदौर के पूर्व कलेक्टर आशीष सिंह भी उसे जानते हैं और वो उनसे बात भी करा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें:महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज कथा करने नहीं आए, तबीयत खराब होने की कही बात, राजस्थान की युवती ने लगाए हैं रेप के आरोप

हरकतों से समझ आया फर्जी IAS

जब GAD के अफसरों को इस बात का भरोसा हो गया कि युवक फर्जी IAS है तो उसे मंत्रालय सुरक्षा अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:भोपाल में पानी के टैंक में मिली लाश के केस का खुलासा: बॉयफ्रेंड समीर ने की थी हत्या, शादी का दबाव बना रही थी सिया, नहीं तो 5 लाख मांग रही थी

युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि फर्जी IAS बनकर आए योगेंद्र सिंह चौहान को पूछताछ के बाद उसके परिजन हवाले कर दिया है। युवक मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं लग रहा था। ज्यादा पढ़ाई के कारण उसकी हालत बिगड़ी लग रही थी। इसलिए उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article