Advertisment

Bhopal Dhanbad Chopan Direct Train: भोपाल से धनबाद और चोपन (सिंगरौली) के लिए डायरेक्ट ट्रेन शुरू, रीवा से सीधी रेल लाइन का काम जारी

भोपाल से धनबाद और चोपन (सिंगरौली) जाने के लिए अब ट्रेन बदलने की टेंशन नहीं होगी। भोपाल से धनबाद और चोपन (सिंगरौली) के लिए डायरेक्टर ट्रेन शुरू हो गई है।

author-image
Rahul Garhwal
Bhopal Dhanbad Chopan Train schedule cm mohan yadav ashwini Vaishnav hindi news

Bhopal Dhanbad Chopan Direct Train Indian Railway:भोपाल से धनबाद और चोपन (सिंगरौली) जाने वाले रेलयात्रियों के लिए डायरेक्ट ट्रेन का शुरू हो गई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम मोहन यादव ने भोपाल से धनबाद जाने वाली धनबाद एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisment

ट्रेन बदलने की झंझट खत्म

आपको बता दें इस नई रेल के शुरू होने के बाद यात्रियों को अब जबलपुर या प्रयागराज में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यानी अब आप बिना ट्रेन बदले एक बार बैठने के बाद सीधे धनबाद और चोपन (सिंगरौली) का सफर कर पाएंगे।

ashwini vaishnav
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

​हफ्ते में कितने दिन चलेगी ट्रेन 

धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन हफ्ते में 3 दिन चलेगी। राजधानी भोपाल से धनबाद (Bhopal to Dhanbad) के लिए 3 दिन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को ट्रेन चलेगी।

bhopal dhanbad train

भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस (11631/11632)

ये ट्रेन हफ्ते में 3 दिन चलेगी - सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार

रात 8:55 बजे भोपाल से रवाना होगी। अगले दिन रात 8:20 बजे धनबाद पहुंचेगी।

Advertisment

वापसी में ये ट्रेन धनबाद से सुबह 7:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे भोपाल पहुंचेगी।

भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस के स्टॉपेज

विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, ब्योहारी, सिंगरौली, चोपन, रेनुकूट, नगर उंटारी, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, पतरातू, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ सहित अन्य स्टेशन।

भोपाल-चोपन एक्सप्रेस (11633/11634)

ये ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी।

भोपाल से हर रविवार रात 8:55 बजे रवाना होगी और चोपन (सिंगरौली) अगले दिन सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी।

Advertisment

वापसी में ये ट्रेन चोपन (सिंगरौली) से सोमवार शाम 5:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे भोपाल पहुंचेगी।

भोपाल-चोपन एक्सप्रेस के स्टॉपेज

विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, ब्योहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम और चोपन।

ये खबर भी पढ़ें:गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन दोहरीकरण को यूनियन कैबिनेट की मंजूरी: रेल मंत्री ने दी जानकारी, सांसद बोलीं- बालाघाट के विकास को मिलेगी गति

Advertisment

रीवा से सीधी रेल लाइन का काम जारी

अप्रैल 2026 तक रीवा से सीधी की ट्रेन सेवा शुरू होने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट के तहत रीवा-सीधी खंड का काम तेजी से चल रहा है। इस लाइन के शुरू होने के बाद भोपाल से आने वाली रेवांचल एक्सप्रेस को भी सीधी तक बढ़ाया जा सकता है।

Ashwini Vaishnav Mohan Yadav Bhopal Dhanbad-Chopan Direct Train
Advertisment
चैनल से जुड़ें