भोपाल गौ मांस कांड: पुष्टि से पहले छोड़ा 26 टन बीफ से भरा कंटेनर, रिपोर्ट में भैंसें बताकर फंसा वेटनरी डॉक्टर, शहर सरकार भी घिरी

Bhopal Cow Meat Scandal Update: भोपाल के जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस से गौ मांस की तस्करी के मामले ने नगर निगम और पुलिस की पूरी व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। वेटनरी डॉक्टर की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें स्लॉटर हाउस में भैंसों की मौजूदगी का दावा किया है।

Bhopal Cow Meat Scandal Update

Bhopal Cow Meat Scandal Update: भोपाल के जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस से गौ मांस की तस्करी के मामले ने नगर निगम और पुलिस की पूरी व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

भोपाल नगर निगम के वेटनरी डॉक्टर की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें स्लॉटर हाउस में भैंसों की मौजूदगी का दावा किया है। बताया जा रहा है निगम की ओर से स्लॉटर हाउस में भैंसों के वीडियो फुटेज भी दिए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम ने मांस से भरा कंटेनर 17 दिसंबर 2025 को छोड़ दिया था। हालांकि, जब पुलिस द्वारा कंटेनर से भेजे गए सैंपल में गौं मांस की पुष्टि की गई तो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

गौ मांस कांड पर दो बड़े सवाल

पहला: जांच पूरी होने तक कंटेनर क्यों जब्त नहीं किया ?

पुलिस ने सैंपल लिए पर कंटेनर नगर निगम के सुपूर्द कर दिया, हालांकि जब गौ मांस की पुष्टि हुई तो निगम ने तर्क दिया कि मांस रखने की जगह नहीं है, इसलिए कंटेनर को छोड़ दिया। जबकि कंटेनर कूलिंग सिस्टम से लैस था।

दूसरा: बिना जांच भैंस का प्रमाण पत्र कैसे जारी किया  ?

सवाल ये कि बिना जांचे डॉक्टर ने भैंस का प्रमाण पत्र कैसे जारी किया ? डॉ. बेनीप्रसाद गौर ने लिखित में दिया कि वध से पहले और बाद में परीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने भैंसें होने और मांस को मानव उपयोग के लिए फिट बताया।

Bhopal Cow Meat Scandal Update

परिषद बैठक में पार्षद उठाएंगे मुद्दा

गौ मांस की पुष्टि के बाद अब शहर सरकार अपने ही पार्षदों के निशाने पर है। इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों और ठेका कंपनी के बीच गहरी मिलीभगत के संकेत मिल रहे हैं। पार्षदों के मुताबिक, इस मुद्दे को 13 जनवरी की परिषद बैठक में उठाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: भोपाल में 4 स्टार होटल पर जुर्माना: वेज बिरयानी की जगह पंडित जी को परोसा चिकन, नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे

निगमाध्यक्ष का कड़ा रुख, चमड़ी उधेड़ी जाएगी

भोपाल में हाल ही में एक वाहन में गौमांस मिलने की घटना के बाद नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सख्त चेतावनी दी है। असलम चमड़ा हो या कहीं का चमड़ा हो, ऐसे अपराध में लिप्त पाए गए तो उनकी चमड़ी उतार दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश की पावन धरती पर गौ-हत्या और इससे जुड़े अपराधों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि गौ-हत्या जैसे अपराधों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • गाय के बछड़ों की तस्करी: सूत्रों के अनुसार, 15 और 16 दिसंबर की रात बैतूल के रास्ते दो वाहनों में 160 गाय के बछड़े स्लॉटर हाउस लाए गए थे, जिनका मांस मुंबई भेजा जा रहा था।

  • पुलिस की लापरवाही: 17 दिसंबर को जब हिंदू संगठनों ने कंटेनर रुकवाया, तो पुलिस ने सैंपल तो लिए लेकिन कंटेनर को जब्त करने के बजाय नगर निगम को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें: युवा दिवस पर सीएम मोहन यादव का संदेश: कहा- जंक फूड कम लें, आधा घंटा व्यायाम और खेल खेलें, सूर्य नमस्कार-प्राणायाम किया

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article