Advertisment

भोपाल में छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन से रेप: बोली-धर्म बदलने का बनाया दबाव, चारों आरोपी छोटे कपड़े पहनाकर पब ले जाते थे, FIR

छत्तीसगढ़ की 30 वर्षीय ब्यूटीशियन ने भोपाल में तीन लोगों के खिलाफ रेप और एक महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने की FIR कराई है। फिलहाल, आरोपी फरार हैं और पुलिस जांच में जुटी है।

author-image
BP Shrivastava
Bhopal Beautician Rape Case

Bhopal Beautician Rape Case: छत्तीसगढ़ की 30 वर्षीय ब्यूटीशियन ने भोपाल में तीन लोगों के खिलाफ रेप और एक महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने की FIR कराई है। फिलहाल, आरोपी फरार हैं और पुलिस जांच में जुटी है।

Advertisment

ब्यूटीशियन ने पुलिस को बताई 

ब्यूटीशियन रविवार, 22 फरवरी की रात अपने मामा के साथ बागसेवनियाथाने पहुंची थी और पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर 2024 को शाहपुरा स्थित एक होटल में दोस्त की बर्थडे पार्टी में उसकी मुलाकात एक युवती से हुई।

बाद में दोनों साथ रहने लगीं। जनवरी 2025 में वे बागसेवनिया में रहने वाली अमरीन उर्फ माहिरा के साथ शिफ्ट हो गईं। कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि उसकी सहेली ने अमरीन के कहने पर धर्म परिवर्तन कर उसके भाई से शादी कर ली है।

Bhopal Beautician Rape

अलग-अलग समय पर कई बार रेप

पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2025 में अमरीन का करीबी चंदन यादव बहन से मिलाने के बहाने ले गया और फिर धमका कर रेप किया। बदनाम करने की धमकी देकर चुप कराता रहा। इसके बाद अलग-अलग समय और ठिकानों पर कई बार रेप किया।

Advertisment

पीड़िता ने शिकायत में यह भी लिखवाया कि आरोपी उसे छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पब-लाउंज में ले जाया जाता था। अनजान लोगों से मेल-जोल का दबाव बनाते थे। इसी दौरान उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला गया।

चाय में नशा देकर किया बेहोश, फिर रेप

ब्यूटीशियन ने बताया कि नवंबर 2025 में अमरीन उसे गांधी नगर स्थित अब्बास नगर में अपने परिजन से मिलाने ले गई। आरोप है कि वहां अमरीन के भाई बिलाल ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया।

अहमदाबाद में भी दुष्कर्म 

दिसंबर 2025 में अमरीन पीड़िता को निजी काम का हवाला देकर अहमदाबाद ले गई थी। वहां यासिर नामक युवक से मिलवाया। पीड़िता का कहना है कि अहमदाबाद में भी उसके साथ रेप किया गया। जनवरी 2026 में वह भोपाल छोड़कर छत्तीसगढ़ अपने मामा के घर चली गई।

Advertisment

दूसरी पीड़िता से संपर्क के बाद FIR

कुछ रोज पहले ही सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान एक अन्य युवती ने भी अमरीन और उसके साथियों पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं। इसके बाद पीड़िता भोपाल आई और बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: उज्जैन में MBBS स्टूडेंट को ट्रक ने कुचला...मौत: सड़क पर तड़पता छोड़कर भागा ड्राइवर, RD-गार्डी मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने किया चक्काजाम

Bhopal Beautician Rape Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें