/bansal-news/media/media_files/2026/02/20/bhopal-ayodhya-nagar-sword-attack-on-women-over-stray-dog-dispute-arrest-crime-news-zvj-2026-02-20-20-41-12.jpg)
Bhopal Dog Lover Sword Attack case: राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित श्रवण कांता स्टेट कॉलोनी में आवारा कुत्तों को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कुत्तों को नगर निगम द्वारा हटाए जाने से नाराज एक डॉग लवर ने गुरुवार सुबह दो महिलाओं पर सरेआम तलवार से हमला कर दिया। इस घटना से पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई थी। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी (निलंबित सरकारी कर्मचारी) और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
आवारा कुत्तों को पकड़वाने को लेकर विवाद
मामला 17 और 18 फरवरी का है, जब श्रवण कांता स्टेट कॉलोनी के रहवासियों ने कॉलोनी में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक की शिकायत नगर निगम में की थी। नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़कर ले गई, जिससे डॉग लवर अशोक सिंह चौहान नाराज था और उसका रहवासियों से विवाद चल रहा था। लंबे समय से क्षेत्र की महिलाएं Stray Dogs को लेकर विरोध कर रही थीं। 19 फरवरी की सुबह करीब 8:30 बजे यह विवाद इतना बढ़ा कि अशोक अपने साथी नफीस के साथ तलवार लेकर कॉलोनी जा धमका।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में राजा रघुवंशी जैसा कांड: शिलॉन्ग ट्रिप पर पति को जहर देकर पहाड़ से धकेला, जिसे भाई बताया वह निकला प्रेमी, सोना लेकर हुई फरार
दो महिलाओं पर जानलेवा वार
जानकारी के मुताबिक भारी विरोध के बाद तथाकथित डॉग लवर ने कॉलोनी की रैकी की फिर, दो मुस्लिम दोस्त और पत्नी के साथ क्षेत्र में पहुंचे और हंगामा किया। आरोपियों ने पहले कॉलोनी में गाली-गलौज की और फिर वंदना सेन व लक्ष्मी ठाकुर पर जान से मारने की नीयत से तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दोनों महिलाएं लहूलुहान होकर गिर पड़ीं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया था। हमले से विवाद से जुड़ा वीडियो भी सामने आया था।
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/20/new-project-2026-02-20t180809243_1771591101-521778.jpg)
पुलिस की 24 घंटे की घेराबंदी
नगरीय क्षेत्र में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं के बीच डीसीपी विवेक सिंह और एसीपी मनीष भारद्वाज के निर्देश पर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने मुखबिरों और तकनीकी सहायता (सर्वेलांस) के आधार पर घेराबंदी की। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने मुख्य आरोपी 55 वर्षीय अशोक सिंह चौहान (निवासी पिपलानी) और 28 वर्षीय नफीस अंसारी (निवासी आष्टा) को अलग-अलग ठिकानों से दबोच लिया। हमले में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद कर ली गई है।
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/20/new-project-2026-02-20t180750591_1771591132-981590.jpg)
पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
मुख्य आरोपी अशोक सिंह चौहान बीकॉम शिक्षित है और एक निलंबित शासकीय कर्मचारी है। पुलिस के मुताबिक, उस पर पहले भी मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरा आरोपी नफीस अंसारी एक पेट्रोल पंप पर मजदूरी करता है।
ये खबर भी पढ़ें... रिटायर्ड IAS नियाज खान का बड़ा बयान: बोले-बांग्लादेश में 2 हिंदू मंत्री, मोदी सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री क्यों नहीं?, BJP-RSS से की अपील
ये खबर भी पढ़ें... रीवा में रिश्वत केस में ASI ट्रैप: चौकी प्रभारी का चालक 30 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ाया, छेड़छाड़ मामले में समझौता करने मांगे थे 1 लाख रुपए
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने की खुदकुशी: घर में मौजूद थी पत्नी, दूसरे कमरे में पति ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी लव मैरिज
Bhopal news, Bhopal Dog Lover Attack, Bhopal Stray Dogs, Bhopal Crime News, Ayodhya Nagar Dog Lover Attack, Bhopal Stray Dog Dispute, Bhopal police
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us