Advertisment

Bansal Pankh Marathon 2026: बंसल पंख मैराथन में दौड़े हजारों रनर्स, ​17 से ज्यादा विनर्स, दंगल गर्ल फातिमा सना शेख बोलीं-भोपाल का जुनून तारीफ के काबिल

सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी मैराथन 'बंसल पंख मैराथन 2026' में हजारों रनर्स ने हिस्सा लेकर फिटनेस और सामुदायिक स्वास्थ्य का संदेश दिया। बॉलीवुड अभिनेत्री और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कीं।

author-image
sanjay warude
Bansal Pankh Marathon 2026

Bansal Pankh Marathon 2026:भोपाल की सड़कों पर रविवार, 22 फरवरी 2026 की सुबह एक अलग ही मंजर देखने को मिला। 

Advertisment

मौका था सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी मैराथन 'बंसल पंख मैराथन 2026' का, जिसमें हजारों रनर्स ने हिस्सा लेकर फिटनेस और सामुदायिक स्वास्थ्य का संदेश दिया। टीटी नगर स्टेडियमसे शुरू हुई यह रेस न केवल शारीरिक क्षमता का परीक्षण रही, बल्कि भोपाल के अटूट जोश का उत्सव बन गई।

दंगल गर्ल के साथ जुम्बा और मस्ती का तड़का

मैराथन की शुरुआत से पहले एथलीट में जोश भरने के लिए 45 मिनट का विशेष जुम्बा सेशन आयोजित किया गया। बॉलीवुड अभिनेत्री और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कीं। रनर्स का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि भोपाल का यह जुनून वाकई काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। उनकी उपस्थिति ने प्रतिभागियों को खास प्रेरणा दी। स्टेडियम में मौजूद हजारों लोग डीजे की धुनों और जुम्बा स्टेप्स के साथ वॉर्म-अप करते नजर आए।

Bansal Pankh Marathon 2026
मंच पर दंगल गर्ल फातिमा सना के साथ बंसल न्यूज के डायरेक्टर पार्थ बंसल।

ये भी पढ़ें:Bansal Pankh Marathon 2026: बंसल पंख मैराथन में हजारों रनर्स दौड़े, इंदौर के दक्ष ने 1.56 घंटे में पूरी की 21 KM रेस, विजेताओं को कैश अवॉर्ड

Advertisment

अतिथियों ने युवाओं को खेल के लिए प्रेरित किया

पुरस्कार वितरण में विशेष अतिथियों में खेल मंत्री विश्वास सारंग और फ्लैग ऑफ में बीजेपी विधायक भगवान दास सबनानी ने शिरकत कीं। बंसल ग्रुप चेयरमेन अनिल बंसल, एमडी सुनील बंसल, डायरेक्टर पार्थ बंसल, रविंद्रनाथ टेगौर यूनिवर्सिटी से डॉ संगीता जौहरी,LIC अशोक ठाकुर, इंडियन आइल से सीजीएम, यूनियन बैंक डीजीएम सहित अन्य मौजूद रहे। सभी ने युवाओं को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

pankh marathon
फ्लैग ऑफ के वक्त बॉलीवुड एक्टर फातिमा सना शेख, बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी, बंसल ग्रुप के चेयरमैन अनिल बंसल और MD सुनील बंसल

अपर लेक से टीटी नगर स्टेडियम लौटे एथलीट

स्टेडियम में हलचल तड़के 4 बजे से ही शुरू हो गई थी। पहली रेस (42 KM) को सुबह 5 बजे फ्लैग ऑफ किया गया। इसके बाद 21 KM, 10 KM और आखिरी में सुबह 7:30 बजे 6 KM की फन रन शुरू हुई। मैराथन का रूट अपर लेक से होते हुए वापस टीटी नगर स्टेडियम पर समाप्त हुआ।

Advertisment
Bansal Pankh Marathon 2026
दंगल गर्ल फातिमा सना ने मंच से रनर्स के साथ सेल्फी लीं।
Bansal Pankh Marathon 2026
बंसल पंख मैराथन स्टार्ट पॉइंट

Bansal Pankh Marathon 2026 news

Bansal Pankh Marathon 2026 hindi news
भोपाल की सड़कों पर पंख मैराथन के रनर्स
Bansal Pankh Marathon news
राजा भोज सेतु पर पंख मैराथन के रनर्स

पार्टिसिपेंट्स टी-शर्ट, फिनिशर मेडल का सम्मान

मैराथन के लिए रजिस्टर्ड हर पार्टिसिपेंट्स को स्पेशल टी-शर्ट और रेस किट दी गईं। रेस पूरी करने वाले हर रनर के गले में जब फिनिशर मेडल चमका, तो उनकी थकान खुशी में बदल गई। रनर्स की थकान मिटाने के लिए आयोजन स्थल पर विशेष रिफ्रेशमेंट और एनर्जी ड्रिंक्स की भी पुख्ता व्यवस्था रही।

विजेताओं को कैश अवॉर्ड और ट्राफियां दी

टीटी नगर स्टेडियम से शुरू होकर अपर लेक के खूबसूरत नजारों के बीच गुजरी इस मैराथन में चार अलग-अलग कैटगरी में मेल-फिमेल के मुकाबले हुए। विजेताओं को हजारों के कैश अवॉर्ड और ट्राफियां दी गईं।

ये भी पढ़ें: Bansal Pankh Marathon 2026: सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी मैराथन में 22 फरवरी को दौड़ेंगे हजारों रनर्स, दंगल गर्ल फातिमा सना शेख बढ़ाएंगीं जोश

Advertisment
Bansal Pankh Marathon 2026 Dangal Girl Fatima Sana Shaikh fatima sana shaikh Vishwas Sarang bhopal news hindi news
Advertisment
चैनल से जुड़ें