Advertisment

Valentine Special: Toxic Love के 7 Warning Signs जिन्हें इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

वैलेंटाइन स्पेशल में जानिए Toxic Love के 7 बड़े Warning Signs। ओवर कंट्रोल, शक, इमोशनल ब्लैकमेल और सम्मान की कमी जैसे संकेत रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस वैलेंटाइन अपने रिश्ते को परखें और हेल्दी रिलेशनशिप चुनें।

author-image
Sourabh Pal
Photo Collage Himachal Pradesh Travel Vlog YouTube Thumbnail (4)

Valentine Day आते ही हर तरफ प्यार, गिफ्ट्स और परफेक्ट रिलेशनशिप की बातें होने लगती हैं। लेकिन हर रिश्ता सच्चा प्यार नहीं होता। कई बार जो हम अपने पार्टनर की Overcare करते हैं, वही धीरे-धीरे Toxic Relationship में बदल जाता है। अगर आप भी किसी रिलेशनशिप में हैं या नए प्यार की शुरुआत करने चाहते हैं, तो इन Signs को समझना बहुत जरूरी है।  

Advertisment

toxic relation

1. हर बात पर कंट्रोल करना

क्या आपका पार्टनर तय करता है कि आप किससे मिलें, क्या पहनें या सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट करें? तो आपको बता दें, प्यार में केयर होती है, लेकिन Over Control टॉक्सिक लव का पहला Sign होता है।

toxic relation

2. बार-बार शक करना

एक रिलेशन की नींव भरोसे पर होती है। अगर हर कॉल, हर मैसेज और हर फ्रेंडशिप पर शक किया जा रहा है, तो ये Healthy रिलेशनशिप नहीं है। लगातार शक आपकी mental health को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

toxic relation

3. इमोशनल ब्लैकमेल

"अगर तुम मुझसे प्यार करती हो तो…" जैसी बातें सुनना बहुत कॉमन हो गया है। प्यार में शर्तें नहीं होतीं। अगर कोई आपको guilt फील कराकर फैसले करवाता है, तो ये साफ संकेत है कि रिश्ता Unhealthy हो सकता है।

Advertisment

toxic relation

4. आपकी इज्जत न करना

मजाक के नाम पर बार-बार नीचा दिखाना, दोस्तों के सामने अपमान करना या आपकी भावनाओं को हल्का समझना, ये सब red flags in relationship हैं। ध्यान रखिए, सम्मान के बिना प्यार अधूरा है।

toxic relation

5. बार-बार माफी, लेकिन व्यवहार वही

हर झगड़े के बाद 'सॉरी' कहना आसान है, लेकिन क्या माफी मांगने के बाद आपके पार्टनर का व्यवहार बदल रहा है? अगर पैटर्न वही है, गुस्सा, चिल्लाना, हर्ट करना तो सिर्फ माफी से रिश्ता ठीक नहीं होता।

 6. दोस्तों और परिवार से दूर करना

टॉक्सिक पार्टनर अक्सर आपको आपके करीबियों से दूर करने की कोशिश करता है। वो चाहता है कि आपकी दुनिया सिर्फ उसी के इर्द-गिर्द घूमे। ये possessiveness नहीं, बल्कि emotional isolation है।

Advertisment

7. हमेशा डर में रहना

अगर आप अपने ही रिश्ते में बोलने से डरते हैं, अपनी बात रखने से घबराते हैं या हर वक्त स्ट्रेस में रहते हैं, तो ये सबसे बड़ा वॉर्निंग साइन है। प्यार सुकून देता है, न कि डर।

यह भी पढ़ें: 'The 50' के सेट पर Arbaz Patel ने घुटनों पर बैठकर Nikki को किया प्रपोज, एक्ट्रेस ने धर्म और परिवार को लेकर किया बड़ा खुलासा

 इस वैलेंटाइन खुद से भी प्यार करें

वैलेंटाइन डे सिर्फ किसी और को खुश करने का दिन नहीं है। ये खुद से पूछने का भी मौका है, क्या मैं इस रिश्ते में खुश हूं? याद रखिए, हेल्दी रिलेशनशिप वही है जहां भरोसा, सम्मान और फ्रीडम तीनों साथ हों।

Advertisment

toxic relationship signs toxic relationship valentine week
Advertisment
चैनल से जुड़ें