Advertisment

'The 50' के सेट पर Arbaz Patel ने घुटनों पर बैठकर Nikki को किया प्रपोज, एक्ट्रेस ने धर्म और परिवार को लेकर किया बड़ा खुलासा

रियलिटी शो में स्पेशल गेस्ट Uorfi Javed और Nia Sharma की मौजूदगी में अरबाज ने Nikki Tamboli को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। निक्की ने धर्म और पिता की असहमति पर खुलकर बात की, जिससे घरवाले भी भावुक हो गए।

author-image
Sourabh Pal
Photo Collage Himachal Pradesh Travel Vlog YouTube Thumbnail (2)

कलर्स टीवी के नए रियलिटी शो 'द 50' में इन दिनों लव और इमोशंस का सैलाब उमड़ पड़ा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को वह पल देखने को मिला, जिसका इंतजार Nikki Tamboli और Arbaz Patel के फैंस लंबे समय से कर रहे थे। पिछले डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल ने नेशनल टेलीविजन पर अपने रिलेशन को एक नया नाम दिया है।

Advertisment

nikki arbaz

नेशनल टीवी पर अरबाज का रोमांटिक अंदाज

शो के दोरान एरिना में एक मजेदार टास्क रखा गया था, जिसमें लड़कों को अपनी पसंद की लड़कियों को इंप्रेस करना था। इस मौके पर सोशल मीडिया सेंसशन उर्फी जावेद और एक्ट्रेस निया शर्मा स्पेशल गेस्ट बनकर घर में मौजूद थीं। इसी टास्क के बीच अरबाज ने ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी को हैरान और इमोशनल कर दिया। Arbaz ने सबके सामने अपने दिल की बात रखते हुए कहा, "Nikki अक्सर मुझसे कहती है कि हमने कभी ऑफिशियलि एक- दूसरे को प्रपोज नहीं किया। इसलिए मुझे लगा कि जिस प्लेटफॉर्म ने हमें मिलाया और मुझे निक्की जैसा खूबसूरत पार्टनर दिया, वहीं मुझे अपने प्यार का इजहार करना चाहिए"। इसके बाद अरबाज घुटनों पर बैठ गए और अंगूठी के साथ निक्की को प्रपोज किया । 

निक्की तंबोली के छलके आंसू, बताई अपनी स्ट्रगल स्टोरी

अरबाज की बातों को सुनकर निक्की काफी इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। अरबाज ने निक्की की तारीफ करते हुए कहा कि निक्की के आने से उनके नेचर में काफी बदलाव आया है। अरबाज ने बताया कि पहले वे बहुत गुस्से वाले थे, लेकिन निक्की के साथ रहने से वे अब शांत और स्टेबल फील करते हैं। जवाब में निक्की ने भी अपने दिल का हाल बयां किया। उन्होंने कहा कि वे इस मोमेंट का सालों से इंतजार कर रही थीं, लेकिन उनके मन में एक डर भी था।

nikki father

धर्म और पिता की असहमति पर खुलकर बोलीं निक्की

निक्की ने अपनी पर्सनल लाइफ के उन पहलुओं को शेयर किया, जिनसे अब तक उनके फैंस अनजान थे। निक्की ने खुलासा किया कि उनके पिता इस रिलेशन के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, "हम अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं, और यही वजह है कि मेरे पापा इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। मैं अपने पापा के खिलाफ जाकर अरबाज के साथ हूं। मेरी मां ने मुझे हमेशा सिखाया है कि प्यार का बलिदान नहीं देना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि पापा मेरी भावनाओं को समझेंगे, क्योंकि मैं अरबाज से बहुत प्यार करती हूं।"

Advertisment

कंटेस्टेंट्स हुए भावुक

निक्की और अरबाज की इस दिल छू लेने वाली लव स्टोरी को सुनकर घर के अन्य सदस्य भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। नेहल और आरुषि चावला जैसी कंटेस्टेंट्स निक्की की बातें सुनकर रोने लगीं। लास्ट में सभी घरवालों ने तालियां बजाकर इस कपल को मोटिवेट किया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 

यह भी पढ़ें : इंदौर में 4 दिन से लापता MBA छात्रा का निर्वस्त्र शव मिला: क्लासमेट ने शेयर किए थे आपत्तिजनक वीडियो, साथी छात्र लापता

niiki tamboli boyfriend arbaz patel nikki tamboli
Advertisment
चैनल से जुड़ें