Advertisment

Skincare Tips: बिना महंगे ट्रीटमेंट्स के पाएं दमकती त्वचा, ट्राय करें ये फूलों से बने फेस पैक

Skincare Tips: आजकल हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा बेदाग और ग्लोइंग लगे. ऐसे में कई लोग पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट्स करवाते हैं, लेकिन अगर आप कम खर्च में दमकती त्वचा चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं.

author-image
Satya Sharma
skin care tips

Skincare Tips: आजकल हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा बेदाग और ग्लोइंग लगे. ऐसे में कई लोग पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट्स करवाते हैं, लेकिन अगर आप कम खर्च में दमकती त्वचा चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे, जिनकी मदद से आपको पार्लर जैसा ग्लो मिलेगा.  

Advertisment

गुलाब से पाएं गुलाबी निखार

गुलाब के फूलों का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल में पुराने समय से होता आ रहा है. आप अलग-अलग फेस पैक में गुलाबजल और गुलाब की पत्तियों के पेस्ट या पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आप सीधे भी फेस पर गुलाब जल लगा सकते हैं. ये स्किन की जलन को शांत करके ठंडक देते हैं. गुलाब स्किन को हाइड्रेट करता है और झुर्रियों को कम करने के साथ ही गुलाबी निखार पाने में हेल्पफुल होता है.

rose

गेंदे के फूलों से बना फेस पैक देगा नैचुरल ग्लो

गेंदा फूलों में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के साथ ही इंफेक्शन से भी बचाते हैं. इसका रस स्किन की चमक बढ़ाने और रूखेपन को कम करने का काम करता है. ताजे गेंदा की पंखुड़ियों के साथ दही और शहद मिलाकर इसका फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं.

face pack (1)

पलाश के फूलों से बनाएं फेस टोनर

सर्दी के मौसम में खासतौर पर पाए जाने वाले पलाश के फूल त्वचा के लिए नेचुरल टोनर की तरह यूज कर सकते हैं. इसके लिए इन फूलों को पानी में उबालकर इसे ठंडा करके स्प्रे बोतल में भरकर स्टोर कर लें और रोजाना फेस पर स्प्रे करें. ये त्वचा पर जमा गंदगी को कम करके स्किन में निखार और ग्लो लाकर फेस को फ्रेश बनाता है. इसके सूखे फूलों का पाउडर आप फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं.

Advertisment

face pack (2)

गुड़हल के फूल से स्किन बनेगी मुलायम

गुड़हल का फूल आपके बालों पर तो मैजिकल असर दिखाता ही है. इसके अलावा ये स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. गुलाबी निखार चाहिए तो इसे अपने स्किन केयर का हिस्सा बनाएं. इसके लिए आप गुड़हल के फूलों को पीस लें और फिर इसमें दही या फिर शहद एड करके पेस्ट को फेस पर लगाएं. ये आपके चेहरे की चमक बढ़ाने के साथ त्वचा को मुलायम भी बनाएगा. इसका टोनर भी बनाया जा सकता है.

face pack (3)

केसर से पाएं प्राकृतिक निखार

केसर का यूज कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है और इसके फूलों में भी त्वचा को निखारने वाले तत्व पाए जाते हैं. ये दाग-धब्बों को कम करने के साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाता है. आप केसर के फूलों का फेस मास्क लगा सकते हैं जो स्किन को चमकदार बनाए रखने के साथ ही एंटी एजिंग इफेक्ट भी देता है.

face pack (4)

लैंवेंडर के फूलों से बना फेस पैक दूर भगाएगा मुंहासे

लैवेंडर का फूल आपको मुंहासों से छुटकारा दिला सकता है और स्किन की पफीनेस कम करने के साथ ही एंटी-एजिंग इफेक्ट देता है. सनबर्न को ट्रीट करने के लिए भी लैवेंडर फायदेमंद होता है. इसका ऑयल आप फेस पर नारियल तेल या बादाम तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं.

Advertisment

face pack (5)

यह भी पढ़ें: Haircare Tips: सहजन की पत्तियों से बनाएं ये हेयर मास्क, पाएं डैंड्रफ और रूखे बालों से छुटकारा

natural skin care skincare tips natural skin glow tips Natural skincare tips at home Flowers for glowing skin Face brightening flowers
Advertisment
चैनल से जुड़ें