/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/skin-care-tips-2026-02-13-11-57-22.jpg)
Skincare Tips: अगर आपके पास पार्लर जाने अपनी स्किन की केयर करने का समय नहीं, तो चिंता न करें। इसके लिए आप घर में ही कुछ टिप्स को अपना सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे स्किन केयर टिप्स, जिनकी मदद से आप दमकती हुई स्किन पा सकते हैं।
डीप क्लीनिंग करें
वैसे तो हर कोई अपने चेहरे की क्लीनिंग करता है, लेकिन फेस्टिव या वेडिंग सीजन में आप सिर्फ क्लीनिंग न करें। इसकी जगह डीप क्लीनिंग को महत्व दें। इसके लिए अपनी स्किन टाइप को सूट करने का वाला फेस वॉश लें। यह भी ध्यान रखें कि आपका फेस वॉश हाइड्रेटिंग हो। दरअसल, एक अच्छा फेस वॉश आपकी स्किन को सही ढंग से क्लीन रखता है। अगर आपकी स्किन ऑइली है तो जेल बेस्ड फेस वॉश यूज करें, वहीं अगर ड्राई स्किन है तो क्रीम बेस्ड फेस वॉश इस्तेमाल करें।
/bansal-news/media/post_attachments/736x/0a/15/48/0a154877421e8ced231f5e84ffa8a845-339799.jpg)
एक्सफोलिएट करें
अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो इसके लिए अपने चेहरे को एक सप्ताह में दो बार एक्सफोलिएट करें। इससे आपकी स्किन में मौजूद एक्सट्रा ऑयल रिमूव हो जाएगा, चेहरे की रौनक बढ़ने लगेगी। असल में एक्सफोलिएट करने की वजह से डेड स्किन सेल्स रिमूव होते हैं, जिससे स्किन ब्राइटर और स्मूदर होती है। इसके लिए आप मार्केट में मिलने वाले स्क्रब का यूज कर सकते हैं वरना आप घर में भी स्क्रब बना सकते हैं। घर में स्क्रब बनाने के लिए कॉफी पाउडर में गुलाब जल डालकर मिलाएं और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें, इससे आपकी डेड स्किन निकल जाएगी।
/bansal-news/media/post_attachments/736x/50/fe/ee/50feee0df07f32e717e9e4be6e728eb5-327662.jpg)
फेस पैक लगाएं
पार्लर जाने का समय नहीं है, तो चिंता न करें। चेहरे की रौनक बढ़ाने के लिए आप घर में फेस पैक तैयार कर सकती हैं। फेस पैक तैयार करने के लिए आप अपनी पसंदीदा कोई भी चीज ले सकती हैं, जैसे हल्दी, बेसन और इसमें जरूरत अनुसर कच्चा दूध मिक्स कर सकते हैं। इन्हें आपस में अच्छी तरह मिक्स करके तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे चेहरे का निखार बढ़ जाता है।
/bansal-news/media/post_attachments/736x/ff/e7/33/ffe7333ab763ad2cc4438db3775c4473-677189.jpg)
रोजाना करें मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का यूज
स्किन को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करना भी बेहतर जरूरी होता है। इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है। इसके अलावा सूरज की यूवी रेज से बचने के लिए एसपीएफ 50 वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
/bansal-news/media/post_attachments/736x/21/8d/fd/218dfdf3c7c58865fa97526fd85426db-388081.jpg)
यह भी पढ़ें: Haircare Tips: अलसी के बीजों से तैयार करें ये हेयर मास्क, रूखे-बेजान बालों को बनाए सिल्की और शाइनी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us