Advertisment

Haircare Tips: अलसी के बीजों से तैयार करें ये हेयर मास्क, रूखे-बेजान बालों को बनाए सिल्की और शाइनी

Haircare Tips: आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अलसी के बीजों को बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपके बेजान बालों में जान आ जाएगी। आइए जानते हैं अलसी हेयर मास्क बनाने का तरीका।

author-image
Satya Sharma
haircare

Haircare Tips: अगर आपके बाल भी रूखे, बेजान और झाड़ू जैसे दिखने लगे हैं, तो ये संकेत है कि उन्हें गहराई से पोषण और देखभाल की जरूरत है। कई बार महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से फायदा होने की बजाय कई बार नुकसान ज्यादा हो जाता है। ऐसे में एक नेचुरल और असरदार उपाय है अलसी के बीज का इस्तेमाल।

Advertisment

अलसी के बीज सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि बालों की खूबसूरती बढ़ाने में भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट बालों को मुलायम, चमकदार और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अलसी के बीजों को बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ऐसे बनाएं हेयर मास्क

1. इस खास हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत पड़ेगी। इनमें पहली चीज है 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज और दूसरी चीज है एलोवेरा जेल। 
2. सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा पानी लेकर उबाल लें। जब पानी उबल जाए तो इसमें अलसी के बीज डालें। अलसी के बीजों को इस पानी में 10 मिनट उबलने दें। उबलने के बाद ये गाढ़ा होने लगेगा। 
3. जब पानी गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद करके इसे छान लें। अब इस छने हुए पानी में एलोवेरा जेल मिक्स करें। दोनों चीजों को चम्मच की मदद से आपस में मिला लें, ताकि मास्क तैयार हो जाए। 
4. सबसे अपने बालों को धोकर सुलझा लें। बालों को सुलझाने के बाद तैयार हेयर मास्क को सतह से लेकर बालों के छोर तक पर अप्लाई करें।
5. अब 30 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर बाद में हल्के शैम्पू से धो लें। 

जानें इस हेयर मास्क के फायदे

ये आपके रूखे बालों को सिल्की और शाइनी बनाने में मदद करेगा। इसकी वजह से आपके रूखे और बेजान बालों में चमक आती है। इसके साथ-साथ स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ में भी ये मास्क आपको राहत दिलाएगा। यदि आप हेयर फॉल से परेशान हैं तो भी इस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Skincare Tips: बिना महंगे ट्रीटमेंट्स के पाएं दमकती त्वचा, ट्राय करें ये फूलों से बने फेस पैक

haircare tips best haircare tips haircare tips for smooth hair Haircare tips to stop hair fall secret haircare tips
Advertisment
चैनल से जुड़ें