Advertisment

Indrahar Recipe: देसी स्टाइल में बनाएं, बघेलखंड की फेमस इंद्रहार की सब्जी

Indrahar Recipe: मध्य प्रदेश के बघेलखंड में में दाल से एक ट्रेडिशनल रेसिपी बनाई जाती है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. इस देसी रेसिपी का नाम है इन्द्रहार की सब्जी. ये डिश अपने स्वाद के लिए जानी जाती हैं. साथ ही इसमें प्रोटीन भी मिलता है, तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

author-image
Satya Sharma
recipe (5)
Advertisment

इंद्रहार विभिन्न प्रकार की दालों को मिलाकर रात भर खमीर उठाकर बनाया जाता है. कुछ आसानी से उपलब्ध सामग्री से इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. इंद्रहार का सबसे अच्छा स्वाद कढ़ी के साथ आता है. ये डिश अपने स्वाद के लिए जानी जाती हैं. साथ ही इसमें प्रोटीन भी मिलता है, तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.  

सामग्री

मूंग दाल- 3 चम्मच
अरहर दाल- 3 चम्मच
चना दाल- 3 चम्मच
मसूर दाल- 3 चम्मच
उड़द दाल- 3 चम्मच
हरी मिर्च- 2
अदरक- आधा इंच
हल्दी – ½ टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
जीरा – ½ टीस्पून
हींग- एक चुटकी
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
प्याज – 1 बारीक कटा
टमाटर – 3 
तेजपत्ता- 1
दालचीनी- आधा इंच
काली मिर्च- 8
लौंग- 3
बड़ी इलाइची- 1
कसूरी मेथी- 1 चम्मच
दही- आधा कप
गरम मसाला- 1 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च- आधा चम्मच
हरा धनिया

बनाने की विधि

1. सभी दालों को 5–6 घंटे या रात भर भिगो दें।

recipe (6)

2. भिगोई हुई दालों में लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, जीरा और नमक डालकर दरदरा पेस्ट पीस लें।

Advertisment

recipe (7)

3. अब इस मिश्रण को भाप में पका लें और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

recipe (8)

4. कढ़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर इन्द्रहार को सुनहरा होने तक तल लें।

recipe (9)

5. चाहें तो इन्हें ऐसे ही नाश्ते में भी खा सकते हैं।

recipe (10)

6. कढ़ाही में तेल गरम करें, प्याज डालकर सुनहरा भून लें।

recipe (11)

7. टमाटर पेस्ट डालें और मसाले (हल्दी, धनिया, मिर्च) डालकर तेल छोड़ने तक भूनें।

Advertisment

recipe (12)

8. अब इसमें तले हुए इन्द्रहार डालें और हल्का सा भूनें।

recipe (13)

9. जरूरत अनुसार पानी डालकर 8–10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।

recipe (14)

10. अंत में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस बंद करें।

recipe (15)

यह भी पढ़ें:Sweet Potato Chaat: अब आलू नहीं शकरकंद से बनाएं, स्ट्रीट स्टाइल टेस्टी चाट

Indarhar Recipe baghelkhand food recipe Desi recipe healthy food Indrahar Recipe
Advertisment
चैनल से जुड़ें