Advertisment

Lal Kitab remedies : जीवन में आ रही हैं परेशानी, तो जान लें लाल किताब के उपाय

Lal Kitab remedies : जीवन में आ रही हैं परेशानी, तो जान लें लाल किताब के उपाय lal-kitab-remedies-if-problems-are-coming-in-life-then-know-the-remedies-of-lal-kitab-nine-grah-in-kundli-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Lal Kitab ke Totke: पर्स में रखें ये खास चीज़, आर्थिक तंगी दूर करेगा लाल किताब का ये आसान उपाय, जानें अचूक टोटके

नई दिल्ली। जब भी हमारे जीवन में 09 Planets Remedies कोई समस्या आती है तो हम अपनी कुंडली में बैठे नव ग्रहों का गुणा—भाग लगवाने लगते हैं। फिर इसके उपाय भी बताते हैं। उसी तरह लाल किताब में भी कुछ ऐसे उपाय होते हैं जो कुंडली में उपस्थित नवग्रहों को शांत करने में बड़े ही मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वे उपाय।

Advertisment

चंद्रमा के लिए —
कभी—कभी चंद्रमा का कमजोर होना आपको दुखों का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है तो लाल किताब के अनुसार इसे मजबूत करने के लिए आपको किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। रात को दूध का सेवन न करें। हो सके तो रोजाना मां या उनके समकक्ष किसी स्त्री के पैर छुआ करें। चूंकि चंद्रमा सफेद तत्व प्रधान है। इसलिए सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

सूर्य के लिए —
सूर्य की मजबूती के लिए बहते हुए पानी में तांबे का सिक्का डालने से अनुकूल फल मिलता है। इसके अलावा गाय के दूध में जौ को मिलाकर किसी नदीं में डाल दें।

Mangal Rashi Parivartan 2022 : मंगल दिखाएगा असर, नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग
यह भी पढ़ें

Advertisment

मंगल के लिए —
अगर आप मंगल ग्रह से पीड़ित हैं तो लाल रुमाल में सौंफ बांधकर बेडरूम में रखें। इसके अलावा मीठी रोटी बनाकर गरीबों को दान करें। या गुड़ और तिल से बनी रेवड़ी बहते पानी में प्र​वाहित कर दें।

बुध के लिए —
यदि कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो इसकी शुभता पाने के लिए तुलसी का पौधा लगाएं। चूंकि बुध हरा तत्व प्रधान है इसलिए हरी चूड़ी या वस्त्र का दान किन्नरों को करें।

Mangal Ka Gochar 2022 : बस दिन चार दिन और, इनकी बदलने वाली है किस्मत, इस ग्रह की बरसेगी कृपा

Advertisment

बृहस्पति के लिए —
बृहस्पति के कमजोर होने पर आपको हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। चाहिए साथ ही हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में बांधकर अपनी दांयी बाजू में बांध लें। इसके अलावा पीपल के पेड़ में हल्दी से रंगा कच्चा सूत बांधने से भी वृहस्पति की स्थिति आपकी कुंडली में मजबूत होती है।

शुक्र के लिए —

अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो इसे मजबूत करने के लिए चार पैर वाले जानवर की सेवा करें। या उसे पालें। ऐसा करने से ये ग्रह मजबूत होता है। सफेद पत्थर पर सफेद चंदन घिसकर बहते पानी में डालें।

शनि के लिए —
शनि के दोषों से मुक्ति पाने के लिए काले घोड़े की नाल का छल्ला बनवाकर मध्यमा अंगुली में पहनें। इसके अलावा बहते पानी मेें नारियल बहाने से भी ये दोष दूर होता है।

Advertisment

राहु के लिए —
मूली के पत्ते आपके राहु ग्रह को मजबूत कर सकते हैं। अगर आप भी राहु की दशा से पीड़ित हैं तो इसके लिए मूली के पत्तो को रात को सिरहाने रखकर सुबह उसे दान कर दें।

केतु के लिए —

केतु की परेशानी से बचने के लिए आपको अपने कान छिदवाना चाहिए। साथ ही अपनी संतान से हमेशा अच्छे संबंध रखने चाहिए। इसके अलावा दो रंग वाले कुत्ते को रोटी खिलाने से भी केतू की शांति होती है। संतान से संबंध अच्छे रखें।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment

remedies of lal kitab Remedies for nine planets rashifal 2021 lal kitab Pradesh Breaking Hindi Navgrah Yantra remedies Navgrah ke Upay MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi learn lal kitab lal kitab vastu lal kitab tips lal kitab remedies 2021 lal kitab remedies lal kitab rashifal 2021 lal kitab predictions lal kitab ki sawdhaniyan lal kitab ke upay lal kitab ke totke lal kitab horoscope 2022 yearly lal kitab horoscope 2022 lal kitab horoscope 2021 lal kitab course lal kitab classes lal kitab astrology lal kitab 2022 lal kitab 2021 lal kitab jyotish upaye Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP bansal tag bansal news today bansal mp news today bansal mp news astro tips for nine planets astro remedies 12 rashi lal kitab
Advertisment
चैनल से जुड़ें