Advertisment

Ladli Bahana Yojana: नई सरकार में घट गईं 1.50 लाख से ज्यादा लाड़ली बहनें, कांग्रेस ने लगाया ये आरोप

Ladli Bahana Yojana मोहन यादव की नई सरकार में घट गईं 1.50 लाख से ज्यादा लाड़ली बहनें, कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर आरोप

author-image
Abdul Rakib
Ladli Bahana Yojana: नई सरकार में घट गईं 1.50 लाख से ज्यादा लाड़ली बहनें, कांग्रेस ने लगाया ये आरोप

भोपाल। Ladli Bahana Yojana: मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों (Ladli Bahana Yojana) को 1576 करोड़ रुपये की किस्त जारी की गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बुधवार, 10 जनवरी को दोपहर 12.15 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से योजना की 8वीं किस्त (Ladli Bahana Yojana) के 1250 रुपए जारी किए।

Advertisment

वहीं सीएम यादव (CM Mohan Yadav) ने 341 करोड़ की पेंशन व आर्थिक सहायता का भी वितरण किया गया।

नई सरकार में घटी इतनी लाड़ली बहना
मध्यप्रदेश की नई सरकार यानी मोहन यादव सरकार में 1.57 लाख लाड़ली बहना घट गईं। साल 2023 दिसंबर में 1 करोड़ 30 लाख 84 हजार 756 हितग्राही थीं जो जनवरी में घटकर 1 करोड़ 29 लाख 26 हजार 835 ही बचीं। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।

संबंधित खबर:Shivraj Singh Chouhan: लाड़ली बहनों से बोले शिवराज- 10 को आएंगे योजना के पैसे; बहनों ने दिया रोचक जवाब

Advertisment

2 लाख बहनों की छंटनी कर दी
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाते हुए सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि- प्रदेश की लाखों लाड़ली बहनों से बीजेपी ने झूठ बोल कर पहले तो वोट ले लिए। अब उन्हीं लाड़ली बहनों में से 2 लाख की बीजेपी सरकार ने छंटनी कर दी।

संबंधित खबर:Ladli Bahna Yojana: लाड़ली बहनों को 10 तारीख को मिलेगी अगली किस्त, भैया शिवराज ने फिर दोहराया ₹3000 का वादा

क्यों कम हुई लाड़ली बहनों की संख्या?
विभाग के मुताबिक योजना शुरू होने के बाद कई पात्र महिलाओं की मौत हुई है। उनके नाम काटे गए। 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के नाम काटे जाने से भी महिलाओं की संख्या कम हुई। इसके अलावा जिनके अकाउंट नंबर बदल गए या जिन्होंने योजना का लाभ लेने से मना किया गया, उनके भी नाम सूची से बाहर हुए हैं।
ये भी पढ़ें:

Advertisment

Chinese Fraud: ठगों से हो जाईए सावधान, भोपाल में सामने आया चाइनीज फ्रॉड; इस माड्यूल से की 90 लाख की धोखाधड़ी

CG News: जल जीवन मिशन में के काम आई तेजी, 75% से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा पेयजल

MP MLA Training: विधानसभा प्रबोधन कार्यक्रम: विजयवर्गीय बोले- यहां शेरनी का दूध मिलता है, सदन में शेर की तरह दहाड़ोगे

Advertisment

Maharashtra News: एकनाथ शिंदे गुट के पक्ष में आया स्पीकर का फैसला, सभी 16 विधायक योग्य करार

Top Hindi News Today: मणिपुर सरकार ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को दी मंजूरी, महाराष्ट्र में विधायकों की अयोग्यता पर स्पीकर बोले- शिंदे गुट ही असली शिवसेना

Bansal News bhopal news MP news ladli bahana yojana Ladli Bahana Yojana Amount Ladli Bahana Yojana Mohan Sarkar Ladli Bahana Yojana News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें