Advertisment

Food Facts: गुलाब जामुन भारतीय मिठाई नहीं! जानिए 5 फेमस फूड आइटम जो भारतीय मूल के नहीं हैं

हमारे देश के पारंपरिक भोजन की तो दुनिया दिवानी है। भारतीय फूड आईटम्स में इतना विविधता है कि यह यह महसूस करना मुश्किल है...

author-image
Bansal News
Food Facts: गुलाब जामुन भारतीय मिठाई नहीं! जानिए 5 फेमस फूड आइटम जो भारतीय मूल के नहीं हैं

Food Facts: हमारे देश के पारंपरिक भोजन की तो दुनिया दिवानी है। भारतीय फूड आईटम्स में इतना विविधता है कि यह महसूस करना मुश्किल है कि आज हम जो कुछ भी खाते हैं वह यहां से शुरू हुआ है या या नहीं। लेकिन क्या आप जानते है कि भले ही गुलाब जामुन भारत के बंगाल से पूरे भारत में फेमस हुआ है, लेकिन यह मूल रूप से भारत का नहीं है। आईए जानते है ऐसे 5 भारतीय फूड आईटम्स के बारें में।

Advertisment

यह भी पढ़ें... CG में कांग्रेस-बीजेपी आमने सामने, सीएम भूपेश बघेल ने एक्सेप्ट किया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का चैलेंज

गुलाब जामुन

आपको बता दें कि भारत में गुलाब जामुन काफी फेमस है। इस लोकप्रिय मिठाई की उत्पत्ति "लुकमत अल-कदी" नाम की फारसी मिठाई में देखी जा सकती है।

फालूदा

फालूदा एक मीठा ठंडा पेय है जो मीठे दूध, सेंवई नूडल्स, तुलसी के बीज, गुलाब के शरबत और कभी-कभी आइसक्रीम के साथ बनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति फारस में हुई थी और इसे मुगल काल के दौरान भारत लाया गया था।

Advertisment

यह भी पढ़ें... Ahsoka Web Series: 23 अगस्त से ओटीटी पर रिलीज होगी ये वेब सीरीज, अभिनेता रे स्टीवेंसन की आखिरी सीरीज

चाय

चाय भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। हर घर में आपको चाय पिने वाले मिल जाएंगे। आपको बता दें कि औपनिवेशिक काल के दौरान अंग्रेजों द्वारा भारत में चाय की शुरुआत की गई थी। भारतीयों ने इसे अपनाया और इलायची, दालचीनी, अदरक, और लौंग जैसे मसालों के साथ पकाकर इसके स्वाद को और बढ़ा दिया।

जलेबी

जलेबी के दिवाने भी आपको पूरे भारत में मिल जाएंगे। इस मिठाई को भारत का राष्ट्रीय मिठाई का दर्जा भी मिला हुआ है। ऐसा माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति मध्य पूर्व में हुई थी और फारसी आक्रमणकारियों ने इसे भारत में लाया गया था।

Advertisment

समोसा

मसालेदार आलू, मटर डाल कर बनने वाले समोसे के दिवाने तो आप होंगे ही। यह भी मूल रूप से भारतीय फूड नहीं है। इसकी जड़ें मध्य एशिया में हैं और मध्य पूर्व के व्यापारियों ने इसे भारतीय उपमहाद्वीप में पेश किए गए थे।

यह भी पढ़ें...  Rupay Prepaid Forex Card: अब ग्राहकों को पैमेंट करने में होगी आसानी, जारी हुआ ‘रुपे प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड’

Food Facts गुलाब जामुन
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें