Advertisment

Kisan Diwas 2023: आज है राष्ट्रीय किसान दिवस, जानें इस दिन से जुड़ी खास बातें

Kisan Diwas 2023: भारत में हर साल 23 दिसंबर के दिन राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था।

author-image
Bansal News
Kisan Diwas 2023: आज है राष्ट्रीय किसान दिवस, जानें इस दिन से जुड़ी खास बातें

Kisan Diwas 2023: भारत में हर साल 23 दिसंबर के दिन राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन भारत के 5वें प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन को ही किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। किसान, भारतीय इकोनॉमी की रीढ़ और अन्नदाता भी है।

Advertisment

इस दिन से जुड़ी खास बातें-

भारत की अर्थव्यवस्था में किसानों का अहम योगदान रहा है, जिसे कभी भी अलग नहीं किया जा सकता। देश के लिए अथक प्रयास करने वाले अन्नदाताओं का आज के दिन आभार व्यक्त किया जाता है।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों और कृषि क्षेत्र में विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश के सबसे प्रसिद्ध किसान नेता के रूप में माना जाता है। किसानों के हित में किए गए कार्यों की वजह से भारत सरकार ने 2001 में 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

23 दिसंबर, 1902 को उत्तर प्रदेश के एक किसान परिवार में जन्मे चौधरी चरण सिंह महात्मा गांधी से काफी प्रभावित थे और जब देश गुलाम था तो उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई भी लड़ी। आजादी के बाद वे किसानों (Kisan Diwas 2023) के हित के काम करने में जुट गए। उनकी राजनीति मुख्य रूप से ग्रामीण भारत, किसान और समाजवादी सिद्धांतों पर केंद्रित थी।

Advertisment

2001 के बाद से हर साल देश में किसानों के महत्व और देश के समग्र आर्थिक और सामाजिक विकास के बारे में लोगों को जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए किसान दिवस मनाया जाता है।

चौधरी चरण सिंह ने जब कृषि मंत्री की बागड़ोर संभाली तो जमींदारी की प्रथा खत्म करने का निर्णय लिया। इसके बाद किसान ट्रस्ट की स्‍थापना की। साथ ही ग्रामीणों को शिक्षित कर एकजुटता बढ़ाने का फैसला किया।

यूपी विधानसभा में उन्‍होने द्वारा कृषि उपज मंडी विधेयक पेश किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य था डीलरों की मार के खिलाफ किसानों (Kisan Diwas 2023) के कल्याण की रक्षा करना। इसके बाद जमींदारी उन्मूलन अधिनियम को स्पष्ट रूप से लागू किया गया। इस दिन किसानों की समस्याएं, कृषि के क्षेत्र में नए प्रयोग, कृषि वैज्ञानिकों का योगदान, खेती में बदलाव जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाती है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन पर सख्ती, BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल वाहन बैन

Priyanka Gandhi Met Wrestlers: प्रियंका गांधी ने की साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से मुलाकात

MP Cabinet: एमपी में इस दिन हो सकता है मंत्रिमंडल का गठन, इन विधायकों पर पार्टी की खास नजर

Advertisment

MP Govt. Holiday 2024: MP में नए साल की सरकारी छुट्टियां घोषित, यहां देखें लिस्‍ट  

MP News: सिवनी में पानी के लिए तरस रहे किसान, नहर भी धंसी, कलेक्टर से की शिकायत

Chaudhary Charan Singh Kisan Diwas 2023 Kisan Diwas 2023 story
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें