Advertisment

Budget 2024: 3 रेल कॉरिडोर, वंदे भारत स्तर के 40 हजार कोच बनेंगे, इन्फ्रास्ट्रक्चर को लिए की ये बड़ी घोषणाएं

Budget 2024 live: बजट में ट्रांसपोर्ट के लिए कई ऐलान किए हैं। उन्‍होंने कहा आम ट्रेनों की बोगियों को बदलकर वंदे भारत के स्तर की बनाई जाएंगी।

author-image
Bansal News
Budget 2024: 3 रेल कॉरिडोर, वंदे भारत स्तर के 40 हजार कोच बनेंगे, इन्फ्रास्ट्रक्चर को लिए की ये बड़ी घोषणाएं

हाइलाइट्स 

  • मोदी सरकार बनाएगी 3 रेल कॉरिडोर
  • वंदे भारत स्तर के 40 हजार कोच बनेंंगे
  • उड़ान योजना के तहत 517 नये मार्ग जोड़े जाएंगे
Advertisment

नई दिल्‍ली। Budget 2024 live: आज,1 फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के लिए बजट पेश कर रही हैं। मोदी सकरार का यह अंतरिम बजट है, क्योंकि अप्रैल-मई में आम चुनाव होने हैं।

वित्तमंत्री सीतारमण ने ट्रांसपोर्ट के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्‍होंने कहा आम ट्रेनों की बोगियों को बदलकर वंदे भारत के स्तर की बनाई जाएंगी। इसके अलावा मेट्रो और नमो रेल का भी अन्य शहरों तक विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही माल ढोने के लिए 3 नए रेल कॉरिडोर के निर्माण का ऐलान किया है।

संबं‍धित खबर - Budget 2024 LIVE Updates: टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, तीन नए रेल कॉरिडोर, मिडिल क्लास के लिए नई आवास योजना का ऐलान

Advertisment

publive-image

   ये तीन रेलवे कॉरिडोर हैं-

हाई डेंसिटी कॉरिडोर- जिन रेल मार्गों में अधिक भीड़ होती है, उसके लिए यह कॉरिडोर बनाया जाएगा।

बंदरगाहों को जोड़ने वाला कॉरिडोर - ये कॉरिडोर देश के प्रमुख बंदरगाहों को जोड़ने के लिए बनाया जाएगा।

एनर्जी और सिमेंट कॉरिडोर- इसका इस्तेमाल सीमेंट और कोयला ढोने के लिए बनाया जाएगा।

Advertisment

उड़ान योजना के तहत 517 नये मार्ग जोड़े जाएंगे - वित्तमंत्री ने कहा कि बीते दस सालों में देश में एयरपोर्ट की संख्या भी बढ़ी है। फिलहाल, देश में 149 एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं। उड़ान योजना के तहत 517 नए मार्ग जोड़े जाएंगे।

ट्रैफिक पर EV पर जोर-  परिवहन के लिए सीएनजी और घरेलू उपयोग के लिए LPG में कंप्रेस्ड बायोगैस की मिश्रण को अनिवार्य किया जाएगा। बायोमास संग्रहण मशीनरी की खरीद के लिए सरकार वित्तीय सहायता देगी।  ई-बस के इस्तेमाल को, पेमेंट सिक्योरिटी मेकैनिज्म के जरिए बढ़ावा दिया जाएगा।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें