Advertisment

IND vs ENG: इंग्लैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेगा ये ऑल-राउंडर

IND vs ENG: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने रविवार को इस बात की जानकारी दी कि हैरी ब्रूक भारत के खिलाफ 5 मैच की...

author-image
Bansal News
IND vs ENG: इंग्लैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेगा ये ऑल-राउंडर

IND vs ENG: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने रविवार को इस बात की जानकारी दी कि हैरी ब्रूक भारत के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे क्योंकि मिडल ऑर्डर का यह बल्लेबाज निजी कारणों से वापस लौट जायेगा।

Advertisment

दूसरे खिलाड़ी को मिलेगी जगह

ईसीबी ने कहा कि वह गुरुवार से हैदराबाद में शुरू होने वाली सीरीज के लिए ब्रुक की जगह किसी अन्य खिलाड़ी के नाम की घोषणा करेगा। इस सीरीज से पहले प्रैक्टिस के लिए ब्रुक टीम के साथ अबुधाबी पहुंचे थे।

https://twitter.com/englandcricket/status/1749008940770234577?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet

निजी कारणों के कारण लौटेंगे स्वदेश

ईसीबी के बयान के अनुसार, ‘‘हैरी ब्रुक व्यक्तिगत कारणों से तुंरत स्वदेश लौटने को तैयार है। वह सीरीज के लिए भारत नहीं लौटेंगे। ब्रुक का परिवार इस दौरान प्राइवसी का सम्मान करने का अनुरोध करता है।

Advertisment

ईसीबी और परिवार मीडिया और जनता से अनुरोध करते हैं कि वे उनकी इस इच्छा का सम्मान करें और उनकी प्राइवसी में हस्तक्षेप करने से बचें।’’

12 टेस्ट में मारे हैं 4 शतक

इसके अनुसार, ‘‘इंग्लैंड के चयनकर्ता आने वाले समय में दौरे के लिए उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी के नाम की पुष्टि करेंगे।’’ ब्रुक ने अपना टेस्ट डैब्यू 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था।

इंग्लैंड के लिये उनका आखिरी मैच जुलाई 2023 में ओवल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ था। यॉर्कशर के इस 24 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक 12 टेस्ट खेलकर 4 शतक और 7 अर्द्धशतक से 1181 रन बनाये हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

India vs England ind vs eng test series IND vs ENG Harry Brook ECB
Advertisment
चैनल से जुड़ें