Advertisment

MP News: भोपाल में 7 महीने के बच्चे को कुत्तों किया जख्मी, घर से घसीटकर ले गए थे, मौत

MP News: घटना अयोध्या बायपास स्थित शिव नगर बस्ती में गुरुवार को 7 महीने के बच्चे को कुतों ने इस तरह जख्मी किया कि उसकी जान ही चली गई।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: भोपाल में 7 महीने के बच्चे को कुत्तों किया जख्मी, घर से घसीटकर ले गए थे, मौत

भोपाल। MP News: घटना अयोध्या बायपास स्थित शिव नगर बस्ती में गुरुवार को 7 महीने के बच्चे को कुतों ने इस तरह जख्मी किया कि उसकी जान ही चली गई। बच्चे का कुत्ते एक हाथ ही खा गए। इसके साथ ही बच्चे के शरीर पर कुत्तों के दांतों के निशान बने मिले। गंभार रुप से घायल होने से बच्चे की मौत हो गई।

Advertisment

शिव नगर बस्ती का मामला

पूरा मामला भोपाल की अयोध्या बायपास स्थित शिव नगर बस्ती का है। बच्चे के माता-पिता भी इसी इलाके में रहते थे। गुरुवार को बच्चे की मां काम पर गई थी, पिता भी काम करने गए थे। इस दौरान बच्चे को अकेला देख कुत्ते उसे घसीटक कर ले गए।

पुलिस ने बरती ढीलाई

इस मामले में पुलिस ने भी ढीलाई बरती समय रहते कार्रवाई न करके शव परिजनों को सौंप दिय़ा। जानकारी के मुताबिक मिनाल गेट नंबर चार के पास शिव नगर बस्ती है। यहां मजदूर रहते हैं। इन्हीं मजदूरों में से महेंद्र बाल्मीकी के बच्चे को कुत्ते घसीटक ले गए थे। जब परिजन बच्चे के पास पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव दफना दिया।

बच्चे के पिता मजदूर बोले- नहीं चाहता कोई कार्रवाई

मामले की जानकारी लगते ही निगम की टीम कुत्ते को पकड़े पहुंची तो यहां के लोगों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। बच्चे के परिजनों ने शपथ पत्र देकर पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। बताया गया कि बच्चे के पिता मजदूर हैं, वह मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

Advertisment

परिजनों ने शव कहा दफना है, इसकी जानकारी भी पुलिस को नहीं दी। पुलिस का कहना है कि शव बरामद करके उसका पीएम कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

CG Teacher Appointment: छत्तीसगढ़ में छात्रों के लिए राहत की खबर, सीएम ने की शिक्षकों की त्वरित नियुक्ति

MP Railway News: जनवरी में इंटरसिटी-विंध्याचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त, देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

Atal Setu Inauguration: पीएम मोदी ने किया देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, देश को समर्पित किया समुद्री पुल

Stock Market Highlights: सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया ऑल टाइम हाई, बैंक शेयरों में भी खरीदारी

Panchayat Level Weather Forecast: पंचायत स्तरीय मौसम जानकारी देने की तैयारी, जानें मौसम के पूर्वानुमानों से खेती में कितना होगा फायदा

Advertisment
शिव नगर बस्ती भोपाल मप्र न्यूज भोपाल न्यूज़ कुत्तों का आंतक मप्र अयोध्या बायपास भोपाल Shiv Nagar Basti Bhopal MP news Dog Terror MP bhopal news Ayodhya Bypass Bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें