Advertisment

Chanakya Niti: अगर किसी भी व्यक्ति में हैं ये 5 गुण, नहीं हो सकता जीवन में कभी भी असफल

आचार्य चाणक्य की नीतियां लोगों को सही मार्गदर्शन करती है। अपनी नीति  में चाणक्य ने असफलता से सफलता की ओर जाने के लिए कई मंत्र बताए हैं।

author-image
Bansal news
Chanakya Niti: अगर किसी भी व्यक्ति में हैं ये 5 गुण, नहीं हो सकता जीवन में कभी भी असफल

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी तमाम पहलुओं के बारे में जिक्र किया है। आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियां आज भी लोगों के काम आती हैं। क्योंकि उनकी नीतियां लोगों को सही मार्गदर्शन करती है।

Advertisment

चाणक्य का कहना है कि कई बार हम जी जान लगा कर काम करते हैं लेकिन फिर भी सफलता हासिल नहीं हो पाती है।  सफल और असफल होना मनुष्य के  हाथ में होता है। अपनी नीति  में चाणक्य ने असफलता से सफलता की ओर जाने के लिए कई मंत्र बताए हैं।

तो आइए जानते हैं मूल मंत्र  को-

आत्मविश्वास

मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी उसका आत्मविश्वास होता है। आत्मविश्वासी लोग कभी भी किसी काम में असफल नहीं होते हैं। चाणक्य के अनुसार आत्मविश्वास होने पर व्यक्ति कठिन से कठिन परिस्थितियों  क्स्क्स भी अपना रास्ता ढूंढ ही लेता है।

ज्ञान

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी प्रकार से अर्जित किया गया ज्ञान कभी भी बेकार नहीं जाता है, फिर चाहे वह किताबी ज्ञान हो या किसी काम को करने से मिला अनुभव का ज्ञान। एक न एक दिन आपका यह अनुभव जरूर काम आता है। ज्ञानी व्यक्ति कभी भी जीवन में असफल नहीं होता है।

Advertisment

मेहनत

मेहनत करने वाले लोग कभी भी असफल नहीं होते हैं। एक न एक दिन मेहनत का फल अवश्य मिलता है, इसलिए कभी मेहनत से जी न चुराएं। कड़ी मेहनत ही सफलता का ही मूल मंत्र होता है।

धन

जीवन में अच्छा और बुरा समय सबका आता जाता रहता है, लेकिन पैसे की जरूरत हमेशा होती है। इसलिए जीवन में सफलता पाने के लिए हमेशा आपके पास अतिरिक्त धन रहना चाहिए। उसके लिए आपको धन का सदुपयोग नहीं करना चाहिए।

सतर्कता

चाणक्य कहते हैं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए सतर्क रहना बहुत जरूरी है। आप जहां भी रहें या जो भी काम करें आंख कान खुले रखना चाहिए। हमेशा सतर्क रहने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं होता है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

अगस्त का महीना होने वाला है बहुत ख़ास, आसमान में दिखेगा दो बार Supermoon

CG Elections 2023: एक-दूसरे को घेर रहीं कांग्रेस और बीजेपी, टिकट के लिए अपना रहीं यह फॉर्मूला

MP News: 70 हजार हितग्राहियों का गृह प्रवेश, PM आवास योजना के तहत CM Shivraj करेंगे राशि ट्रांसफर

Advertisment

Pioneer Business News: पायनियर भारत में करेगी अपने आर एण्ड डी फुटप्रिन्ट का विस्तार, जानें क्या है प्लान

Pioneer Business News: पायनियर भारत में करेगी अपने आर एण्ड डी फुटप्रिन्ट का विस्तार, जानें क्या है प्लान

Chanaky Niti, Chanaky Thought, Acharya Chananky Quote

Acharya Chananky Quote Chanaky Niti Chanaky Thought
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें