Advertisment

House Flies Home Remedies: बारिश में घर में हो रही हैं मक्खियां, ये हैं भगाने के रामबाण उपाय,दोबारा नहीं भिनभिनाएंगी

House Flies Home Remedies: बारिश में घर में हो रही हैं मक्खियां, ये हैं भगाने के रामबाण उपाय,दोबारा नहीं भिनभिनाएंगी house-flies-home-remedies-flies-are-happening-in-the-house-in-the-rain-this-is-a-panacea-to-drive-away-will-not-buzz-again-pds

author-image
Bansal News
House Flies Home Remedies: बारिश में घर में हो रही हैं मक्खियां, ये हैं भगाने के रामबाण उपाय,दोबारा नहीं भिनभिनाएंगी

नई दिल्ली। बारिश के मौसम में House Flies Home Remedies: हर घर में मक्खियों का mp news hindi आतंक हो जाता है। इनके साथ दिक्कत ये होती है कि ये घर में साथ में बीमारियां भी लाती हैं। House Flies मक्खियों को घर से दूर भगाने या उनका हमेशा के लिए खातमा करने के लिए आप भी एक बार House Flies जरूर आजमाकर Home Remediesदेखें ये घरेलू उपाय। घर से भिनभिनाहट हो जाएगी गायब।

Advertisment

मक्खियों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय | Home Remedies To Get Rid Of House Flies

एपल साइडर विनिगर -

  • मक्खियां भगाने के लिए आपके पास पहला विकल्प है विनेगर।
  • एक ग्लास में एपल साइडर विनिगर जिसे (Apple Cider Vinegar) सेब का सिरका भी कहते हैं , ले लें।
  • फिर इसमें डिश सोप की कुछ बूंदें डाल कर मिला लें।
  • इसके बाद इसे किचन में उपयोग की जाने वाली प्लास्टिक रैप को लेकर इस गिलास को ढक दें।
  • इसके बाद इस ग्लास पर लगे प्लास्टिक रैप को रबड़ लगाकर टाइट कर लें।
  • इसके बाद किसी नुकीली चीज या टूथपिक से गिलास के मुंह पर लगे प्लास्टिक रैप पर कुछ—कुछ दूरी पर छेद कर दें।
  • जहां मक्खियां हो रही हैं उस जगह पर इसे रख दें।
  • जैसे ही मक्खियां इस गिलास पर आकर बाहर जाने की कोशिश करेंगी तो डिश सोप के कारण बाहर नहीं निकल पाएंगी। बल्कि अंदर ही डूबने लगेंगी।

नमक का पानी —

  • दूसरा उपाय है नमक का पानी।
  • इसके लिए एक ग्लास पानी में 2 चम्मच नमक डालें।
  • फिर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
  • फिर इस पानी को एक स्प्रे बोतल में भर लें।
  • इसे मक्खियों (Flies) पर छिड़कते रहें।
  • इस उपाय से मक्खियों को भगाने के लिए बेहद अच्छा है।
Advertisment

पुदीना और तुलसी —

  • अगर आप भी मक्खियों से परेशान हैं तो इसके लिए आप पुदीना और तुलसी का उपयोग कर सकते हैं।
  • इन दोनों का पाउडर या पेस्ट बनाकर पानी में मिला लें।
  • इस पानी को मक्खियों पर स्प्रे करें।
  • आपको बता दें ये कीटनाशक की तरह काम करता है।

दूध और काली मिर्च -

  • इस नुस्खे को तैयार करने के लिए एक ग्लास दूध में एक चम्मच काली मिर्च (Black Pepper) और 3 चम्मच चीनी मिला लें।
  • मक्खियों वाली जगहों पर इस दूध को रखें। मक्खियां इस दूध की ओर आकर्षित होंगी।
  • फिर इससे चिपक कर डूब जाएंगी।

वीनस फ्लाईट्रैप -

अगर आप किसी भी तरह के घोल बनाने से बचना चाहते हैं या आपको लगता है कि ये आपको घर के बच्चों के लिए खतरा बन सकते हैं तो आपके पास सबसे अच्छा विकल्प है। कार्निवोरस पौधा। जी हां ये एक ऐसा पौधा है जो केवल कीड़े-मकौड़े (Insects) खाता है। इस पौधे को, जिसका नाम वीनस फ्लाईट्रैप है। इसे घर के बाहर या अंदर 1-2 कोनों पर लगा दें। इनकी खासियत होती है कि जब भी इन पर कोई कीड़ा या मक्खी बैठती है ये उसे खा जाता है।

Advertisment

Parenting Tips : स्कूल के लिए नहीं उठता बच्चा, जानिए बच्चे के लिए उम्र के हिसाब से कितना सोना है जरूरी

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें