Advertisment

Hardik Pandya: रोहित शर्मा की जगह लेंगे हार्दिक पंड्या, बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या को शुक्रवार को 2024 आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस के नए कप्तान के रूप में चुना गया।

author-image
Bansal News
Hardik Pandya: रोहित शर्मा की जगह लेंगे हार्दिक पंड्या, बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या को शुक्रवार को 2024 आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस के नए कप्तान के रूप में चुना गया। इसका मतलब है कि रोहित शर्मा का सफर कप्तान के तौर पर अब खत्म हुआ, जो कि पिछले 10 साल से मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे।

Advertisment

रोहित ने 10 साल की कप्तानी

रोहित 2013 में मुंबई इंडियन्स के कप्तान बने थे। उनकी अगुवाई में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता। कुछ दिनों पहले, एक बड़े निर्णय के तौर पर GT को अलविदा कहने के बाद हार्दिक ने MI में फिर से कदम रखा।

भारत का यह ऑल-राउंडर पिछले दो सालों से गुजरात की कप्तानी कर रहे थे और उन्होंने इस कार्यकाल में 2022 में ट्रॉफी भी जीती।

हार्दिक की नियुक्ति पर बोले जयवर्धने

हार्दिक की नियुक्ति पर मुंबई इंडियन्स महेला जयवर्धने ने कहा,‘‘यह विरासत निर्माण और भविष्य के लिए तैयार रहने के मुबई इंडियन्स की सोच का हिस्सा है।

Advertisment

मुंबई को सचिन तेंदुलकर से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित तक हमेशा असाधारण नेतृत्व का साथ मिला है।

इन सब ने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी हमेशा ध्यान दिया।’’

रोहित का कार्यकाल बेहद सफल रहा: जयवर्धने

जयवर्धने ने कहा, ‘‘यह टीम की इस सोच को आगे बढ़ती है। हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सत्र के लिए मुंबई इंडियन्स की बागडोर संभालेंगे। हम रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। 2013 से मुंबई इंडियन्स के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल बेहद सफल रहा है।’’

Advertisment

उन्होंने कहा, ‘‘उनके नेतृत्व ने न केवल टीम को अद्वितीय सफलता दिलाई है, बल्कि उन्होंने खुद को आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक के रूप में खुद को साबित किया। उनके मार्गदर्शन में मुंबई अब तक की सबसे सफल और पसंदीदा टीमों में से एक बन गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम मुंबई इंडियनस को मैदान के अंदर और बाहर और मजबूत करने के लिए उनके मार्गदर्शन और अनुभव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। हम टीम के नए कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या का स्वागत करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’’

ये भी पढ़ें: 

MP Weather Update: दिखने लगा ठंड का असर, इन जिलों में पारा 8 डिग्री से नीचे, आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Advertisment

Suryakumar Yadav: सीरीज के आखिरी मुकाबले में सूर्यकुमार को लगी गंभीर चोट, ले जाना पड़ा गोद में उठाकर

Top News Today: फील्डिंग के दौरान सूर्यकुमार यादव हुए चोटिल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, यूपी में महिला जज ने चीफ जस्टिस से मांगी इच्छा मृत्यु, संसद भवन सुरक्षा मामले में मास्टर माइंड ने किया सरेंडर

Actress Ayesha Omar: मुल्क क्यों छोड़ना चाहती हैं एक्ट्रेस आयशा उमर, बताया- देश में महफूज नहीं है महिलाएं

MP New Cabinet: 16 दिसंबर को हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, नई सरकार के गठन में दिखेगा जातीय और क्षेत्रीय संतुलन

Rohit Sharma Hardik Pandya mumbai indians IPL 2024 hardik pandya as new captain of mi ipl 2024 news mi new captain mumbai indians new captain new captain of mi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें