Advertisment

Gupt Navratri 2023: जून में गुप्त नवरात्रि कब से कब तक हैं?

आषाढ़ में गुप्त नवरात्रि ( Gupt Navratri 2023 Mantra )आने वाली हैं। यदि आपको नहीं पता है बता दें, कि जून में गुप्त नवरात्रि कब से कब तक हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Gupt Navratri 2023: जून में गुप्त नवरात्रि कब से कब तक हैं?

नई दिल्ली। Gupt Navratri 2023 Mantra: यदि आप भी शक्ति की भक्ति में लीन होना चाहते हैं तो आपको बता दें अगले महीने यानि आषाढ़ में गुप्त नवरात्रि (Ashadha Gupt Navratri 2023)आने वाली हैं। यदि आपको नहीं पता है बता दें, कि जून में गुप्त नवरात्रि कब से कब तक हैं।

Advertisment

Devi lok Mahotsav: 52 शक्तिपीठों से आई माटी से सलकनपुर में देवी लोक का शिलान्यास, चार दिन शेष

जून में कब है गुप्त नवरात्रि

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ माह और अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जून में गुप्त नवरात्रि की शुरूआत 19 जून से हो रही है। जो पूरे नौ दिन तक चलेंगी। इसकी समाप्ति 27 जून को होगी। ज्योतिष में गुप्त नवरात्रि के उपाय और मंत्र बताए गए हैं। चलिए जानते हैं।

गुप्त नवरात्रि के गुप्त मंत्र - Gupt Navratri Mantra 

विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्ति के लिए विभिन्न मंत्र जिनमें से कुछ मंत्रों के बारे में आपको बताया जा रहा है।

Advertisment

पति प्राप्ति के लिये मन्त्र

कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि !
नंदगोपसुतम् देवि पतिम् मे कुरुते नम:!!

यह मंत्र दुर्गा सप्तशती का संपुटित पाठ किसी योग्य ब्राहमण से करवाऐ। माता से प्रार्थना करें हे माँ मै आपकी शरण में आ गयी। मुझे शीघ्र अति शीघ्र सौभाग्य की प्राप्ति हो और मेरी मनोकामना शीघ्र पुरी हो। माँ भगवती कि कृपा से अवश्य सफलता प्राप्त होगी।

kanker News: अफसर का मोबाइल निकालने के लिए बहाया 21 लाख लीटर पानी

पत्नी प्राप्ति के मंत्र

पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्।
तारिणींदुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम.!!

Advertisment

माँ दुर्गा सप्तशती का संपुटित पाठ किसी योग्य ब्राह्मण से करवाऐ,आपकी मनोकामना शीघ्र पूरी होगी.!!

शत्रु पर विजय ओर शांति प्राप्ति के लिए

सर्वाबाधा प्रशमनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरि।
एवमेव त्वया कार्यमस्मद्दैरिविनाशनम्.!!
बाधा मुक्ति एवं धन-पुत्रादि प्राप्ति के लिएः
सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धन-धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यों मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय..!!

यह सभी जाप आपको किसी योग्य ब्राह्मण से करवाना चाहिए विश्वास करें माता की कृपा से अगर पूर्ण विश्वास के साथ और पूर्ण कर्मकांड के साथ जाप किया जाता है तो अवश्य फायदा होता है।

Advertisment

गुप्त नवरात्रि कब-कब आती है?

साल में नवरात्रि 4 बार आती हैं। दो बार गुप्त नवरात्रि (Ashadha Gupt Navratri 2023) और दो बार प्रकट नवरात्रि आती हैं। प्रकट नवरात्रि चैत्र महीने में और क्वांर के महीने में आते हैं। तो वहीं गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ के महीने में आती हैं।

World Menstrual Hygiene Day 2023: दुनिया में क्या हैं पीरियड्स से जुड़े रीति-रिवाज

upay Ashadha Navratri Gupt Navratri 2023 Mantra june me gupta navratri kub se hai
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें