Guna Bus Accident : मजदूरों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी , 30 यात्री घायल, 4 गंभीर

Guna Bus Accident : मजदूरों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी , 30 यात्री घायल, 4 गंभीर

गुना। मध्यप्रदेश के गुना में क्षमता से अधिक सवारी ले जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गुना के कैंट थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हुई यह बस अहमदाबाद से कानपुर जा रही थी। गुजरात में काम करने वाले मजदूर इस बस से दीपावली पर अपने घर जा रहे थे।

गुना बाईपास पर हादसा

जानकारी के अनुसार गुजरात से कानपुर की ओर जा रही यह यात्री बस गुना बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। बस पलटने से लगभग 30 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 4 गंभीर रूप से घायल हैं। इन घायलों में से एक को ग्वालियर रेफर किया गया है। बस पलटने की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला लिया है। सभी घायल यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सभी मजदूर दीपावली मनाने घर जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक यह बस गुजरात में काम करने के लिए गए मजदूरों से भरी हुई थी। कुछ देर पहले ही यह बस एक ढाबे पर रुकी थी। यहां सभी ने खाना खाया। इसके बाद कुछ दूर निकलने बाद यह हादसा हो गया। कुछ बस यात्रियों ने आरोप लगाया है कि बस ड्राइवर नशे में था। बस में बैठे सभी मजदूर दिवाली पर अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया।

जरूर पढ़ें- Rewa bus accident case : बस दुर्घटना केस में बड़ी अपडेट, 15 की हुई थी मौत

जरूर पढ़ें- CG BIG News : बस्तर में दो साल के अंदर माओवादियों के आठ आपूर्ति नेटवर्क ध्वस्त, 38 गिरफ्तार

जरूर पढ़ें- Shivraj Singh Chouhan Live Video : दीपावली की खुशियां; भांजियों को मामी ने खिलाई फुल्की, मामा साथ में नाचे, गाना भी गाया

जरूर पढ़ें- MP Morena News : “मेरे मामा को जेल में डाल दो”, शिकायत लेकर थाने पहुंचा ढाई साल का बच्चा, देखें वीडियो

जरूर पढ़ें- mp teacher transfer 2022: इस बार OTTMS से होंगे टीचरों के ट्रांसफर और पोस्टिंग

जरूर पढ़ें- CG Police Recruitment : SI भर्ती परीक्षा स्थगित, जानिए क्या है वजह

जरूर पढ़ें- interesting fact: घोड़ा बैठता क्यों नहीं, घर में क्यों लगाते हैं सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर

जरूर पढ़ें- Do you know: इसीलिए कहा जाता है “आस्तीन का सांप”, बचकर रहना इनसे

जरूर पढ़ें- Rabi Crops MSP 2023-24: दिवाली से पहले केंद्र सरकार का किसानों को तोहफा ! 6 रबी फसलों की MSP बढ़ाई, मसूर के लिए 500 रुपए बढ़े

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article