Advertisment

Digvijaya Singh: पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में स्थापित होने वाली नई मूर्ति को लेकर उठाए सवाल, जानिए क्या बोले दिग्गी?

Digvijaya Singh पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में स्थापित होने वाली नई मूर्ति को लेकर उठाए सवाल बोले नई मूर्ति की जरूरत क्यों पड़ी

author-image
Abdul Rakib
Digvijaya Singh: पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में स्थापित होने वाली नई मूर्ति को लेकर उठाए सवाल, जानिए क्या बोले दिग्गी?

इंदौर। Digvijaya Singh. अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) एक बार फिर चर्चा में हैं। दिग्विजय ने अयोध्या में स्थापित की जाने वाली भगवान श्रीराम की नई मूर्ति को लेकर सवाल उठाए हैं।

Advertisment

संबंधित खबर: MP Bhopal News: कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने दिग्विजय से अपने चेहरे पर लगवाई कालिख

क्या बोले दिग्विजय?
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) पहली बार इंदौर पहुंचे थे। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने दिग्विजय से राम मंदिर को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि- जिस मूर्ति को लेकर पूरा झगड़ा हुआ वो कहां है? नई मूर्ति कहां से आ रही है? नई मूर्ति की जरूरत क्यों पड़ी? दिग्विजय (Digvijaya Singh) ने आगे कहा कि इन सब सवालों के जवाब मिलने चाहिए।

संबंधित खबर:Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ गठन के बाद पहली बार बदलेगा मुख्यमंत्री का पता, जानिए अब कहां रहेंगे सीएम साय?

Advertisment

क्या अयोध्या जाएंगे दिग्विजय
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिग्विजय (Digvijaya Singh) से पूछा गया कि क्या उन्हें भी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण मिला है। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि- मुझे किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है। भगवान राम हमारे दिल में बसे हैं।

दिग्गी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल
इंदौर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाए। दिग्विजय (Digvijaya Singh) ने कहा कि- मतों की गिनती VVPAT की पर्ची से ही की जानी चाहिए। हम बीजेपी हमसे सवाल पूछती है कि कांग्रेस तेलंगाना, कर्नाटक में कैसे जीत गई। तो अगर गुप्त रूप से चोरी करने वाला सारा माल ले जाएगा तो वो पकड़ा जाएगा। ये चोरी गुजरात चुनाव 2012 के बाद से शुरू हुई है।
ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh Weather Update: तापमान में बढ़ोतरी की संभावना, सरगुजा संभाग में बारिश के आसार

Advertisment

Rukmini Ashami 2024: रुक्मिणी अष्टमी आज, लव मैरिज के लिए करें इस खास मंत्र का जाप, पूरी होगी मनोकामना!

IAS TRANSFER: साय सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 88 IAS के तबादले; मयंक श्रीवास्तव बने जनसंपर्क आयुक्त

Morena Hospital Fire: जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में लगी आग, वार्ड में 44 बच्चे थे भर्ती, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया ये आरोप

Advertisment

Kaliyasot Encroachment: सिग्नेचर-99 के रहवासियों ने निकाला कैंडल मार्च, 7 दिन में फ्लैट खाली करने के नोटिस का विरोध

MP news Indore News Digvijaya Singh Statement digvijaya singh news digvijaya singh Digvijaya Ram Mandir Statement Digvijaya Ayodhya Statement Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें