Advertisment

Morena News: मुरैना में नगर निगम कर्मचारी से मारपीट मामले में कर्मचारी लामबंद

Morena News: मुरैना में नगर निगम कर्मचारी से मारपीट मामले में कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। निगम ऑफिस में ताला डाल दिया और हड़ताल पर चले गए।

author-image
Bansal news
Morena News: मुरैना में नगर निगम कर्मचारी से मारपीट मामले में कर्मचारी लामबंद

Morena News: मुरैना में नगर निगम कर्मचारी से मारपीट मामले में कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। कर्मचारियों ने आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी की मांग करते हुए निगम ऑफिस में ताला डाल दिया और हड़ताल पर चले गए। जब महापौर शारदा सोलंकी नगर निगम ऑफिस पहुंची और ऑफिस में ताला लगा देखकर भड़क उठी।

Advertisment

उन्होंने निगम कर्मचारियों पर लापरवाही और तानाशाही रवैया से काम करने का आरोप लगाया और निगम कमिश्नर देवेंद्र चौहान से कहा कि, आप कर्मचारियों पर एक्शन लेना नहीं चाहते हैं। जब मारपीट की घटना में FIR हो गई है, तो फिर हड़ताल किस बात की।

महापौर ने फरियादी कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका व्यवहार और भाषा गलत है। उन्होंने निगम कमिश्नर को उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

संबंधित खबर:MP Election 2023: मुरैना में बागियों का झंडा बुलंद, जानें किस पार्टी को कितना होगा नुकसान

Advertisment

क्या था पूरा मामला

दरअसल यह पूरा मामला (Morena News) अलाव जलाने की लकड़ियों से सम्बंधित था। शहर में नगर निगम के आदेश पर लकड़िया बंटवाईं जा रही थीं। इसी दौरान कार्यालय में वार्ड नंबर 17 के पार्षद विनीत कंसाना और साथियो ने मिलकर सूरज सिंह के साथ मारपीट की थी।

बता दें कि, विवाद इतना बड़ा कि लकड़ियों की गाड़ी लकड़िया बाँटने मुरैना के वार्ड नंबर 17 भी पहुंची तो वार्ड के पार्षद विनीत कंसाना ने पूरी गाड़ी की लकडियां उतरवा ली।

आदेश के मुताबिक़ कुछ ही ‘लकड़ियां’ मिलती हैं। इस बात को लेकर पार्षद और कर्मचारी सूरज के बीच बहस हो गई थी, बहस के बढ़ते मारपीट हो गई थी। जिसको लेकर नगर निगम कर्मचारी लामबंद हो गए हैं।

Advertisment

संबंधित खबर:MP Weather Update: मुरैना, दतिया और भिंड में भारी बारिश का अलर्ट, 34 जिलों में जारी येलो अलर्ट

कोतवाली में हुआ मामला दर्ज

वार्ड नंबर 17 के पार्षद विनीत कंसाना और कुछ साथी इस बात पर कार्यालय पहुंचे और सूरज सिंह के साथ मारपीट की। (Morena News) मारपीट में कर्मचारी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। विवाद से नाराज हुए नगर निगम के कर्मचारियों ने गुंडागर्दी का विरोध करते हुए तालाबंदी की और कोतवाली में पार्षद विनीत कंसाना व अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

ये भी पढ़े: 

MP Railway News: जनवरी में इंटरसिटी-विंध्याचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त, देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

Delhi News: एक्ट्रेस नयनतारा के खिलाफ केस दर्ज, फिल्म में भगवान श्रीराम का अपमान करने का आरोप

Panchayat Level Weather Forecast: पंचायत स्तरीय मौसम जानकारी देने की तैयारी, जानें मौसम के पूर्वानुमानों से खेती में कितना होगा फायदा

Top Hindi News Today: UP में 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान, श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के दिन छुट्टी घोषित, आदेश जारी

Advertisment

Panchak January 2024: सावधान कल से शुरु हो रहे हैं मृत्यु पंचक, पांच दिन तक रहना होगा सतर्क

municipal corporation employee MP news morena news hindi news employees  case
Advertisment
चैनल से जुड़ें