Advertisment

Diwali 2022: क्या दीपावली पर भगवान गणेश-लक्ष्मी के साथ ग्वालिन का पूजन है जरूरी, क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

author-image
Preeti Dwivedi
Diwali 2022: क्या दीपावली पर भगवान गणेश-लक्ष्मी के साथ ग्वालिन का पूजन है जरूरी, क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

नई दिल्ली। Diwali 2022: दीपावली को कुछ ही दिन बचे हैं। life style ऐसे में इस दिन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी होने को है। पर कई बार ऐसा होता है कि हम पूजन में निभाने वाली परंपराओं या नियमों को जाने बिना ही उनका पालन करते हैं। पर ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि ​किस चीज का क्या महत्व होता है। आपने अक्सर देखा होगा दीपावली के पूजन में गणेशजी और मां लक्ष्मी के साथ ग्वालिन की पूजा भी होती है। इनके पूजन के पीछे क्या कारण है, क्या इनका पूजन जरूरी है, चलिए जानते हैं।

Advertisment

मां लक्ष्मी के स्वागत करती हैं
ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार जैसे किसी भी त्योहार पर स्वागत तैयारी के लिए हम घर के मुख्य द्वार पर सजावट करते हैं। ठीक उसी तरह मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए ग्वालिन स्वरूप लाई जाती हैं। जो सिर पर कलश या दिया रख कर मां लक्ष्मी का स्वागत करती हैं।

दूध, दही में मां लक्ष्मी का होता है वास
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो दूध, दही, खीर आदि में मां लक्ष्मी का वास होता है। ग्वालिन गौ माता की सेवा करने वालीं होती हैं। इसलिए ये मां लक्ष्मी के स्वागत रूप में दिए लेकर द्वार पर खड़ी होती हैं। यही कारण है कि मां लक्ष्मी के पूजन में ग्वालिन पूजन को भी महत्व दिया जाता है।

कहां रखना चाहिए ग्वालिन — Diwali 2022 :
पूजन में प्रधान ईष्ट के रूप में तो भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का पूजन ही किया जाता है। पूजन स्थल पर चौक सजाकर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमा रखनी चाहिए। उनके आगे या बाजू में ग्वालिन को रखकर उनके दीपक जलाकर पूजन करना चाहिए। प्रथम पूज्य गणेशजी यानि कलश पूजन के बाद बाकी पूजा आरंभ करनी चाहिए।

Advertisment

Diwali 2022  Muhurat 

घरों में इस मुहूर्त में करें पूजन
शाम 6:53 से 8:49 तक

व्यापारियों के लिए पूजन ​मुहूर्त —
रात 1:21 से 3:25

दीपावली पूजन में रात में सोना माना जाता है वर्जित —
पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार दीपावली के दिन ऐसा माना जाता है कि रात को लक्ष्मी जी का आगमन होता है। इसलिए इस दिन सोना नहीं चाहिए। चूंकि इस दिन शाम को 4:44 से अमावस का त्योहार आ रहा है। इसलिए इस दिन व्यापारियों के लिए रात का मुहूर्त शुभ माना गया है।

चौघड़ियां के अनुसार दुकान के लिए पूजा मुहूर्त —Diwali 2022 :
चर लग्न — शाम 6 —7:30
लाभ योग — रात 10:30 से 12

यहां जानें कब से कब तक कौन सी तिथि –

चतुर्दशी तिथि – 24 अक्टूबर, शाम 4ः44 बजे तक
अमावस्या तिथि यानि दीपावली – 24 अक्टूबर, शाम 4ः44 से

Advertisment

Vastu Tips For Diwali 2022 : दीपावली पर कर रहे हैं सफाई, आप भी जान लें, क्या करना है पुरानी मूर्ति का

Gold Testing Tips : त्योहारी सीजन में खरीदने जा रहे हैं सोना, असली है या नकली? घर बैठे मिनटों में ऐसे करें पहचान

Dhanteras 2022 : न हों कंफ्यूज, दो दिन नहीं बल्कि 22 अक्टूबर को ही मनेगी धन तेरस, ये है शास्त्रों में वर्णित कारण

Advertisment

Diwali Rangoli Design 2022 : ये रहे रंगोली के लेटेस्ट व आसान डिजाइन, मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए हो जाएं तैयार

vastu tips for study vastu tips for shop Vastu tips vastu shastra top 10 laxmi murti silver laxmi murti price silver laxmi murti silver ganesh laxmi murti parad laxmi murti murti luxmi murti laxmi murti silver design laxmi murti silver laxmi mata murti laxmi ganesh ki purani murti laxmi goddess maha laxmi murti ganesh laxmi ki murti pooja diwali 2022 muhurat Diwali 2022 Laxmi : diwali 2022 dhenkanal laxmi murti dhanteras par maa laxmi ki murti dhanteras par laxmi ganesh murti best laxmi murti 2019
Advertisment
चैनल से जुड़ें