Advertisment

Divya Pahuja Murder: नहर से बरामद हुई दिव्या पाहुजा की लाश, आरोपी बलराज ने खोले राज

Divya Pahuja Murder: दिव्या पाहुजा की लाश बरामद हुई है। हत्या के आरोपी बलराज ने बताया कि हत्या के बाद लाश को टोहाना नहर में फैंका था।

author-image
Bansal news
Divya Pahuja Murder: नहर से बरामद हुई दिव्या पाहुजा की लाश, आरोपी बलराज ने खोले राज

Divya Pahuja Murder: गुरुग्राम में दिव्या पाहुजा मर्डर केस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के आरोपी अभिजीत के खास बलराज गिल की गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने बताया कि दिव्या की हत्या के बाद लाश को टोहाना नहर में फैंका था।

Advertisment

पुलिस को दिव्या की डेडबॉडी की लोकेशन की जानकारी मिलने पर डेडबॉडी ढूंढने के लिए क्राइम ब्रांच ने सर्च ऑपरेशन तेज कर सफलता हासिल की है।

दरअसल, गुरुग्राम के द सिटी पॉइंट होटल के अंदर 2 जनवरी को दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद आरोपी अभिजीत सिंह ने बलराज को दिल्ली से बुलाया था।

दिव्या की लाश को बीएमडब्लू कार से ले जाने वाले बलराज गिल ने पुलिस के सामने कबूल किया है, कि उसकी लाश को उसने पटियाला नहर में फेंका था।

Advertisment

रवि बांगा और बलराज गिल दोनों ने दिव्या की लाश 3 जनवरी को ही नहर में फेंक दी थी।

संबंधित खबर:Haryana News: ड्यूटी में कोताही बरतने वाले 14 पुलिस कर्मी सस्पेंड, गृह मंत्री के आदेश पर गुरुग्राम में सख्त एक्शन

लाश को 3 जनवरी को लगाया ठिकाने

दिव्या की हत्या के बाद लाश (Divya Pahuja Murder) को होटल से निकाला, BMW कार में रखा और वहां से निकल गए। आपको बता दें कि रवि और बलराज ने दिव्या की लाश को 3 जनवरी को पटियाला नहर में फेंक दिया था।

Advertisment

लाश को फैंकने के बाद दोनों आरोपी वहां से अलग-अलग लोकेशन पर चले गए थे। ताकि कोई शक न कर  सके।

पुलिस ने एक दिन पहले ही बलराज गिल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले बलराज के सिर पर 50 हजार का ईनाम भी रखा था।

इसके साथ ही लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। कई प्रयासों के बाद हत्या के बाद करीब 10 दिन बीत जाने पर पुलिस को गिल को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी।

Advertisment

संबंधित खबर:Model Divya Pahuja Murder Case: मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, लाश को ठिकाने लगाने वाली BMW पंजाब से बरामद

विदेश भागने वाला था बलराज गिल

गिल को 11 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। गिल की गिरफ्तारी के बाद यह माना जा रहा था, कि  इस हत्याकांड से जुड़े कई राज सामने आ सकते हैं।

पुलिस को पहले से ही शक था कि गिल इस हत्याकांड की एक अहम कड़ी है। जिसके जरिए इस मामले का खुलासा हो सकता है।

गिरफ्तारी के एक दिन के अंदर ही गिल ने खुलासा किया है। फिलहाल पुलिस ने पटियाला नहर में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया।

बता दें, कि पुलिस ने बलराज गिल की पश्चिम बंगाल बॉर्डर से गिरफ्तारी की थी। वह चुपके से विदेश निकलने की फिराक में था। हत्या के आरोपी अभिजीत का खास बताया जा रहा है, आरोपी बलराज गिल।

ये भी पढ़ें:

Poisonous Non-Veg UP News: कहीं आप भी तो हाइवे किनारे ढाबों पर नहीं खाते नॉनवेज….ये खबर पढ़कर चौंक जाएंगे

Top Hindi News Today: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में 4 करोड़ 76 लाख की कीमत के सोने के बिस्किट बरामद, भोपाल डॉग बाइट केस में कलेक्टर सख्त, FIR के निर्देश, कब्र से निकाला गया बच्ची का शव

13 से 15 जनवरी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Morena News: मुरैना में फर्जी रजिस्ट्रार ऑफिस का भंडाफोड़, 10 साल के बाद हुआ खुलासा

Bhopal Street Dog Bite: भोपाल डॉग बाइट केस में कलेक्टर सख्त, FIR के निर्देश, कब्र से निकाला गया बच्ची का शव

hindi news divya pahuja body divya pahuja body recovered divya pahuja murder
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें