Advertisment

Mayana Kollai Temple Accident: वेल्लोर में मायाना कोल्लई उत्सव में 60 फीट ऊंचा रथ पलटा, 7 की मौत, इलाके में अफरा-तफरी

तमिलनाडु के वेल्लोर में मायाना कोल्लई उत्सव के दौरान 60 फीट ऊंचा मंदिर रथ असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

author-image
Shaurya Verma
tamil-nadu-vellore-mayana-kollai-festival-temple-chariot-accident rath turnover 7 dead hindi zxc

Mayana Kollai Temple Accident: तमिलनाडु के वेल्लोर में मयाना कोल्लई उत्सव के दौरान 60 फींट ऊंचा मंदिर रथ असंतुलित हो कर पलट गय़ा। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की खबर है। देर रात निकाली जा रही शोभा यात्रा अचानक मातम में बदल गई, मंदिर रथ असंतुलित हो कर नीचे चल रहे लोगों पर गिर गया।  

Advertisment

उत्सव के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा 

हादसा मायाना कोल्लई उत्सव के दौरान 16 फरवरी की रात को हुआ, जो महाशिवरात्रि के अगले दिन मनाया जाता है। उत्सव के दौरान हजारों श्रद्धालु देवी की शोभा यात्रा देखने के लिए सड़को पर मौजूद थे। इसी दौरान गांवों से लाए गए देवी-देवताओं के रथों में से एक विसाल रथ अचानक संतुलन खो बैठा और सड़ पर गिर पड़ा। 

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राहत एवं बचाव दल और स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। प्रशासन ने पुष्टि कि है कि हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। 

Advertisment

मायाना कोल्लई की परंपरा और मान्यता

मायाना कोल्लई उस्तव मायाना कोल्लई से जुड़ा एक प्राचीन धार्मिक आयोजन है, जिसमें देवी की मूर्तियों को सजे हुए रथों में श्मशान या कब्रिस्तान तक ले जाया जाता है। लोक मान्यता के अनुसार देवी पार्वती ने इसी स्थान पर एक राक्षस का वध किया था। एक अन्य कथा के अनुसार देवी ने भगवान शिव को देवी सरस्वती के श्राप में मुक्त कराया था।  

इस उत्सव में कोल्लई नामक विशेष अनुष्ठान होता है, जिसमें श्रद्धालु देवी की ओर भोजन सामग्री फेंकते हैं। लोगों को विश्वास है कि इस दिन मांगी गई मुरादें अगले साल तक पूरी होती है। कई भक्त देवी का रूप धारण कर मुखौटे पहनते हैं और भक्ति नृत्य करते हैं।  

ये भी पढ़ें - Chardham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर देने पड़ेगा शुल्क, जानें कैसे करें रजिस्टर

Advertisment

नदी किनारे आयोजित होता है भव्य आयोजन

इस उत्सव का आयोजन पलर नदीं के तट पर किया जाता है। ये वेल्लोर जिले के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनो में गिना जाता है। इस साल करीब 10 गांवों से देवी-देवताओं को रथों पर बैठाकर नदीं किनारे ले जाया गया था। हादसे के बाद कझिंजुर गांव के लोगों ने गिरे हुए रथ से देवी की मूर्ति को सुरक्षित बाहर निकाल कर गांव वापस पहुंचाया।  

ये भी पढ़ें - JEE Mains result 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट ऐसे करें चेक, एनटीए की वेबसाइट पर जारी हुआ परिणाम

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

अधिकारियों के अनुसार सरकारी नियमों में मंदिर रथों की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट तय है, लेकिन मायाना कोल्लई उत्सव के दौरान विरुधमबट्टू, कझिंजूर और मोट्टूर गांवों के रथ 60 फीट तक ऊंचे बनाए जाते हैं। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Advertisment

ये भी पढ़ें - UP Expressway Corridor: यूपी में जुड़ेंगे सभी 7 एक्सप्रेस वे, बरेली-आगरा-झांसी-ललितपुर कॉरिडोर को मंजूरी, 7000 करोड़ आएगी लागत

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में भी इसी उत्सव के दौरान मोट्टूर गांव का रथ Anna Bridge के पास पलार नदी में गिर गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद अब स्थानीय लोग और प्रशासन बड़े धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा नियमों के सख्त पालन की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Gold Rate Today  17 February: सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानें आज के ताजा रेट

Advertisment

Mayana Kollai Temple Accident Mayana Kollai Festival Accident Vellore Temple Chariot Collapse Tamil Nadu Festival Tragedy
Advertisment
चैनल से जुड़ें