India America Trade Deal: अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ 50% से घटाकर किया 18 प्रतिशत, दोनों देशों के बीच ट्रेड डील, अब सिर्फ 18 फीसदी टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को व्यापारिक राहत देते हुए टैरिफ 50% से घटाकर 18% करने का ऐलान किया और कहा कि पीएम मोदी से फोन पर अहम बातचीत हुई थी।

India America Trade Deal Trump announced the removal of tariffs imposed on India hindi news

India America Trade Deal: अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटा दिया है। अब भारत पर 50 प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। भारत पर अब कुल 18 फीसदी टैरिफ लगेगा। अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील हो गई है। पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है। ट्रंप का कहना है कि पीएम मोदी ने रूस से तेल नहीं खरीदने पर सहमति जताई है।

पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट


पीएम मोदी ने X पर लिखा कि आज अपने प्यारे दोस्त प्रेसीडेंट ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी है कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 18% हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से प्रेसीडेंट ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद।

डोनाल्ड ट्रम्प बोले- भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा

trump post

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वे मेरे सबसे बड़े दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली तथा सम्मानित नेता हैं। हमने कई बातों पर चर्चा की, जिसमें व्यापार भी शामिल था, और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की भी। उन्होंने रूसी तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई, और अमेरिका से बहुत अधिक खरीदने पर, तथा संभावित रूप से वेनेजुएला से भी।

प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति दोस्ती और सम्मान के कारण, और उनके अनुरोध पर, प्रभावी तौर पर तुरंत हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति जताई, जिसमें अमेरिका भारत पर लगने वाला reciprocal टैरिफ कम करके 25% से घटाकर 18% कर देगा। वे भी अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को शून्य तक कम करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री ने 'Buy American' को बहुत ऊँचे स्तर पर अपनाने की प्रतिबद्धता जताई, साथ ही 500 अरब डॉलर से अधिक की अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और कई अन्य उत्पादों की खरीद की।

भारत के साथ हमारा अद्भुत रिश्ता आगे और भी मजबूत होगा। प्रधानमंत्री मोदी और मैं ऐसे दो लोग हैं जो काम पूरे करते हैं, ऐसा ज्यादातर लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता।

इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!"

ये खबर भी पढ़ें:नए बैगेज नियम 2026 लागू, अब विदेश से ₹75 हजार तक का सामान बिना ड्यूटी ला सकेंगे यात्री

रूस से तेल खरीदी पर पीएम मोदी की ओर से कोई स्टेटमेंट नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी पोस्ट में जरूर कहा है कि पीएम मोदी ने रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका-वेनेजुएला से ज्यादा तेल खरीदने पर सहमति जताई। लेकिन पीएम मोदी के X हैंडल पर किए ट्वीट में रूस से तेल खरीदना बंद करने या अमेरिका और वेनेजुएला से ज्यादा तेल खरीदने का कोई जिक्र नहीं है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: कार चलाने वालों को बड़ी राहत, NHAI ने खत्म किया ये नियम, अब टेंशन छोड़ पार करें टोल

रूस से तेल खरीदने पर ट्रंप ने लगाया था एक्सट्रा टैरिफ

रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक्सट्रा टैरिफ लगाया था ताकि भारत पर दबाव बनाया जा सके कि वह रूस से तेल खरीदना बंद करे। ट्रंप ने अगस्त 2025 में भारत पर लगभग 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगाया। इससे पहले अमेरिका पहले से ही भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लगा चुका था। इससे कुल टैरिफ करीब 50 प्रतिशत तक पहुंच गया था। अब ट्रंप ने 50 प्रतिशत टैरिफ को 18 प्रतिशत कर दिया है। अब भारत पर सिर्फ 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article