/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/new-poster-1-29-2026-02-02-17-48-12.jpg)
FASTag KYV Rule Change 2026: कार चलाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag सिस्टम में एक अहम बदलाव किया है। इस बदलाव से टोल प्लाज़ा पर सफर करना और भी आसान हो जाएगा। दरअसल, फरवरी 2026 से कार, जीप और वैन के लिए नया FASTag लेते समय अब Know Your Vehicle (KYV) प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी।
इस बदलाव का मकसद FASTag जारी करने में होने वाली देरी को खत्म करना और टोल भुगतान प्रक्रिया को ज्यादा सहज बनाना है।
FASTag से KYV हटाने का मतलब क्या है?
अब तक FASTag लेने के बाद भी कई बार वाहन मालिकों को KYV जांच से गुजरना पड़ता था, वो भी तब होता जब FASTag पहले से ही एक्टिव होता था। इस प्रोसेस के कारण कई परेशानियां सामने आती थीं।
FASTag से जुड़े रिफंड अटक जाते थे
वाहन मालिकों को बार-बार फॉलोअप करना पड़ता था। जबकि वाहन रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेज पहले ही जमा किए जा चुके होते थे
नया नियम क्या कहता है?
अब इस झंझट को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। नए नियम के अनुसार FASTag जारी करने वाले बैंक ही वाहन की जांच FASTag एक्टिवेशन के समय कर लेंगे। यानि एक बार FASTag जारी और सक्रिय हो गया, तो कार मालिकों को दोबारा KYV कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। NHAI का मानना है कि बैंक को जिम्मेदारी सौंपने से सिस्टम तेज, भरोसेमंद और यूजर-फ्रेंडली बनेगा।
पुराने FASTag यूजर्स को भी राहत
यह नियम सिर्फ नए FASTag पर ही नहीं, बल्कि पहले से जारी FASTag पर भी लागू होगा। अब नियमित रूप से KYV जांच नहीं की जाएगी। केवल कुछ खास मामलों में ही वेरिफिकेशन होगा, जैसे FASTag ढीला होने की शिकायत, गलत तरीके से FASTag जारी होने का मामला, FASTag के दुरुपयोग का शक, इन हालातों को छोड़कर, आम कार मालिकों को किसी अतिरिक्त जांच से नहीं गुजरना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: CGBSE Board Exam: बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को बड़ी राहत, 5 फरवरी से CGBSE की परीक्षा हेल्पलाइन शुरू
कार मालिकों के लिए क्या फायदा?
- FASTag लेना होगा और आसान
- टोल पर भुगतान में आएगी कम रुकावट
- रिफंड और वेरिफिकेशन से जुड़ी परेशानी कम होगी
हाईवे पर सफर होगा ज्यादा स्मूद
कुल मिलाकर, FASTag से KYV हटाने का फैसला देश के लाखों कार चालकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us