/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/duty-free-limit-baggage-rules-2026-increased-50-thousand-to-75-thousand-customs-duty-slabs-easy-hindi-zxc-2026-02-02-13-27-22.jpg)
Duty Free Limit: केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को बड़ी राहत दी है। नए बैगेज नियम 2026 के तहत विदेश से भारत आने वाले यात्री 75 हजार तक ड्यूटी फ्री सामान ला सकते हैं। पहले ये सीमा 50 हजार तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 75 हजार कर दिया गया है। विदेशी पर्यटकों की सीमा 25 हजार हुई है। साथ ही सरकार ने आभूषण और कस्टम ड्यूटी में भी राहत दी है। Duty Free Limit India
दस साल पुराने बैगेज नियमों की हुई विदाई
सरकार द्वारा अधिसूचित नए बैगेज नियम 2026, 2 फरवरी की आधी रात के लागू हो गए हैं। इसके साथ ही साल 2016 के लागू पुराने बैगेज नियमों का खत्म कर दिया गया है। नए नियमों का उद्देश्य यात्रियों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाना और बदलती वैश्विक परिस्थितियों के अनुसार आयात नियमों को अपडेट करना है। Customs Duty India
भारतीय यात्रियों के लिए ड्यूटी-फ्री सीमा बढ़ी
नए नियमों के अनुसार, हवाई मार्ग से भारत आने वाले भारतीय निवासी या भारतीय मूल के पर्यटक अब अपने साथ ₹75,000 तक का सामान बिना कस्टम ड्यूटी के ला सकते हैं। पहले ये सीमा 50, 000 रुपए थी। ये सुविधा यात्री को तब मिलेगी जब सामान यात्री के पर्सनल यूज का हो और उसके साथ लाया गया हो। Baggage Rules 2026
विदेशी पर्यटकों को भी राहत
Baggage Rules 2026 के तहत विदेशी पर्यटकों के लिए भी ड्यूटी-फ्री सीमा बढ़ा दी गई है। अब विदेशी नागरिक ₹25,000 तक का सामान बिना किसी शुल्क भारत ला सकते हैं, जो पहले ₹15,000 थी। यह नियम शिशुओं पर लागू नहीं होगा।
आभूषण लाने की तय सीमा
नए नियमों में गहनों को लेकर भी स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं। एक साल से ज्यादा समय तक विदेश में रह चुके भारतीय या भारतीय मूल के यात्री सोना, चांदी या प्लेटिनम के आभूषण ला सकते हैं। महिला यात्रियों को 40 ग्राम तक औक अन्य यात्रियों को 20 ग्राम तक के आभूषण ड्यूटी-फ्री लाने के अनुमति होगी, लेकिन शर्त ये है कि वह आभूषण पर्सनल यूज के लिए हो।
कस्टम ड्यूटी दरों में भी प्रस्तावित राहत
सरकार ने विदेश से सामान लाने को और सस्ता करने के लिए कस्टम ड्यूटी दरों को कम करने का प्रस्ताव भी रखा है। प्रस्ताव के अनुसार, कुछ श्रेणियों में ड्यूटी को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया जा सकता है। साथ ही कस्टम ड्यूटी स्लैब्स को सरल बनाने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us