Advertisment

कांग्रेस ने ओडिशा इकाई के लिए नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की

कांग्रेस ने ओडिशा इकाई के लिए नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की

author-image
Bansal News
कांग्रेस ने ओडिशा इकाई के लिए नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की

कांग्रेस ने सोमवार को पार्टी की ओडिशा इकाई के नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की, जिनमें पांच वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 12 उपाध्यक्ष, 39 महासचिव और 61 सचिव शामिल हैं।

Advertisment

UP Board Result 2023 Live: आज जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, इस लिंक पर जाकर डायरेक्ट करें चेक, ये है तरीका

नये पदाधिकारी कांग्रेस की ओडिशा इकाई के प्रमुख शरत पटनायक के अधीन काम करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने ओडिशा इकाई के लिए 67-सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया।

Shivraj Cabinet Meeting: बढ़ सकती है किसानों की राहत राशि, लाइन मैन को जोखिम भत्ता देने का प्रस्ताव

Advertisment

राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ये नियुक्तियां की गई हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की नियुक्ति और कार्यकारिणी समिति तथा मीडिया विभाग के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

DC VS SRH: रोमांचक मुकाबले में जीता दिल्ली, हैदराबाद की हुई लगातार दूसरी हार

नियुक्त किये गये कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्षों में गणेश्वर बेहरा, तारा प्रसाद बाहिनीपति, देबाशीष पटनायक, शिवानंद रे और सरस्वती हेम्ब्रम शामिल हैं।

Advertisment

कांग्रेस के नवनियुक्त उपाध्यक्षों में ममता मढ़ी, अधिराज मोहन पाणिग्रही, राजेंद्र छत्रिया, विभूति मिश्रा, सीएस राजन एक्का, जानकी बल्लभ पटनायक, किशोर जेना, प्रतिमा मलिक, शुभेंदु मोहंती, विश्व भूषण दास, रजत कुमार चौधरी और नकुल नाइक शामिल हैं। पार्टी ने संतोष सिंह सलूजा को प्रदेश कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।

ये भी पढें..

CG Teacher Arrested: बच्ची को चार दिन बाथरूम में बंद रखा, वजह जान आप हो जाएंगे हैरान

MP SHAJAPUR NEWS: जिला सहकारी बैंक इस बार बांटेगा 998 करोड़ का ऋण, इतने किसानों को होगा फायदा

Advertisment
Odisha Congress Odisha Congress Leaders
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें