Advertisment

Congress General Secretaries: आगामी चुनाव के लिए 64 महासचिवों की नियुक्ति, कांग्रेस ने की बड़ी घोषणा

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले, शुक्रवार को अपनी राज्य इकाई के लिए 29 उपाध्यक्षों और 64 महासचिवों की नियुक्ति की।

author-image
Bansal News
Congress General Secretaries: आगामी चुनाव के लिए 64 महासचिवों की नियुक्ति, कांग्रेस ने की बड़ी घोषणा

नई दिल्ली।  कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले, शुक्रवार को अपनी राज्य इकाई के लिए 29 उपाध्यक्षों और 64 महासचिवों की नियुक्ति की।

Advertisment

पार्टी ने जारी की विज्ञप्ति

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की।

श्रीपति प्रकाशम, एन सूर्य नायक, बी सत्यवती, कोरिवी विनय कुमार समेत प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रीराम मूर्ति रुथूला को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है।

63 अन्य नेताओं को दिया उत्तरदायित्व

उनके साथ 63 अन्य नेताओं को महासचिव का उत्तरादायित्व दिया गया है। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश के 34 शहरों/जनपदों में भी अपने अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जी रुद्र राजू आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

Advertisment

लोकसभा चुनाव 2024 में होंगे। आंध्र प्रदेश में अगले साल ही विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। राज्य में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार है।

पढ़े ये भी

Bhairavi Vaidya Passed Away: चोरी चोरी चुपके चुपके की दिग्गज एक्ट्रेस का निधन, कई बड़ी फिल्मों में कर चुकी है काम

Navaratri 2023: देवी दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम स्वरुप देने में जुटे कलाकार, छत्तीसगढ़ में नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर

Advertisment

Tiger 3 Trailer Timing: 16 अक्टूबर को इतने बजे रिलीज होगा टाइगर 3 का ट्रेलर, एक्टर ने शेयर की पोस्ट

CG News: सारंगढ में हाथियों का उत्पात, 7 एकड़ में लगी फसल सहित किसान के ट्रैक्टर को किया तहस-नहस

vice presidents General Secretaries Congress Andhra Pradesh
Advertisment
चैनल से जुड़ें