Advertisment

कोरिया पुलिस विभाग में तबादला: 2 निरीक्षक, 4 एसआई, 4 एएसआई सहित 69 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखें सूची

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। एसपी रवि कुमार कुर्रे ने 2 निरीक्षक, 4 एसआई, 4 एएसआई सहित कुल 69 पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी है।

author-image
Harsh Verma
CG Police Transfer

Koriya Police Transfer: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पुलिस विभाग में तबादला एक्सप्रेस दौड़ पड़ी है। बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। रवि कुमार कुर्रे, पुलिस अधीक्षक (एसपी) कोरिया ने प्रशासनिक कसावट और कार्य प्रणाली को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।

Advertisment

69 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

जारी आदेश के अनुसार कुल 69 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी नई पदस्थापना पर भेजे गए हैं। इनमें 2 निरीक्षक (इंस्पेक्टर), 4 उप निरीक्षक (एसआई), 4 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह तबादला नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका उद्देश्य थाना स्तर पर कार्यक्षमता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम संपत्ति बंटवारे पर छत्तीसगढ़ HC का फैसला: मुस्लिम व्यक्ति एक तिहाई से अधिक संपत्ति वसीयत नहीं कर सकता, वारिसों की सहमति जरूरी

Advertisment

यह भी पढ़ें: सूरजपुर में आरक्षक ने किया सुसाइड: एमसीबी ड्यूटी से लौटने के बाद घर में फंदे पर मिला शव, आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं

देखें सूची-

Advertisment
चैनल से जुड़ें