/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/surajpur-constable-suicide-case-2026-02-10-16-12-58.jpg)
Surajpur Constable Suicide Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। सूरजपुर पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक अन्तोश खलखो ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव मंगलवार सुबह घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
ड्यूटी से लौटे थे घर
जानकारी के अनुसार, आरक्षक अन्तोश खलखो सोमवार रात एमसीबी जिले में पुलिस ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौटे थे। सुबह जब परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा खोला तो वे फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरक्षक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पारिवारिक व पेशेवर पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हर बिंदु की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।
पुलिस विभाग में शोक
इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। सहकर्मियों ने बताया कि आरक्षक अन्तोश खलखो अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर थे। हालांकि हाल के दिनों में उनकी मानसिक स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मोबाइल कॉल डिटेल, हालिया गतिविधियों और पारिवारिक परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us