Advertisment

CG CRIME NEWS: पहली पत्नी की मौत बाकी तीन ने छोड़ा 5वीं की हत्या, मारकर लटकाया पेड़ पर, दो आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME NEWS: कैरिक्टर पर शक करने वाले पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को साथी के साथ जंगल ले जाकर पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

author-image
Shantanu Singh
CG CRIME NEWS

CG CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ  रही है। जहां एक शक्की पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बता दें, आरोपी का नाम गुना राम उम्र 58 साल, वहीं मृतक का नाम बंधनी बाई उम्र 50 साल  बताई जा रही है। मामला सिटी कोतवाली थन क्षेत्र के झपरा गांव का है।

Advertisment

बताया जा रहा है की घटना 12 फरवरी की देर रात के विवाद के बाद आरोपी गुना राम ने गुस्से में पत्नी को उठाकर जमीन पर पटका, फिर डंडे से जमकर पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  मारने के बाद आरोपी ने अपने एक साथ के साथ मिलकर लाश को पेड़ पर फंदे से लटका दिया।

कैरेक्टर के शक की हत्या

मौजूद जानकारी के मुताबिक, बंधनी बाई आरोपी की पाँचवी बीवी थी। इससे पहले एक पत्नी की मौत हो गई थी और बाकी तीन उसे छोड़कर चली गईं थी। बता दें, बंधनी के साथ आरोपी लगभग 20 साल से रह रहा था।

हालांकि इतने साल साथ रहने के बावजूद उनका कोई बच्चा नहीं था। जिसके चलते वह काफी पूजा पाठ करवाया करते थे। बताया जा रहा है इसके बाद  से पिछले कुछ सालों से वह पत्नी के कैरेक्टर पर शक करने लगा था। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Ishan Kishan और Aditi के रिश्ते पर दादा का बड़ा खुलासा, देखें Video

क्या है पूरा मामला

दरअसल, गुना राम और बंधनी बाई मजदूरी करते थे। मगर गुना राम बंधनी के करैक्टर पर शक करता था। आए दिन दंपती में विवाद होता था। इसी बीच 12 फरवरी की शाम ग्राम झपरा लातापानी के घने जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। 

लाश को जंगल ले जाकर पेड़ पर लटकाया

हत्या के बाद आरोपी ने अपने साथी लखन कुम्हरिया (50) के साथ मिलकर शव को 4–5 किलोमीटर दूर लातापानी जंगल ले जाकर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या लगे। 

Advertisment

शरीर पर चोट के निशान से खुला राज

12 फरवरी की शाम जंगल में महिला का शव पेड़ पर लटका मिला। शरीर पर गंभीर चोट और खरोंच के निशान देखकर पुलिस को हत्या का संदेह हुआ। पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत को हत्यात्मक प्रकृति का बताया गया।

यह भी पढ़ें: कानपुर देहात PWD स्कैम: PWD विभाग ने टेंडर प्रक्रिया से पहले दिए 56 लाख, ठेकेदार का आरोप- कैशियर-अकाउंटेंट ने मांगा 10% कमीशन

पूछताछ में कबूला जुर्म

जांच के दौरान महिला की पहचान बंधनी बाईं के रूप में हुई। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया। पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ में हत्या करना कबूल कर लिया।

Advertisment

हत्या के दूसरे दिन गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के साथी लखन कुम्हरिया को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 238, 3(v) के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: बागेश्वर धाम में गूंजी शहनाई: 305 बेटियों का भव्य विवाह, हर दुल्हन को 30 हजार की FD, जोड़ों को आशीर्वाद देकर भावुक हुए धीरेंद्र शास्त्री

Advertisment

पुलिस की कारवाई जारी 

सब इंस्पेक्टर केपी सिंह के अनुसार, आरोपी का पत्नी से उस स्थान पर विवाद हुआ जहां उसकी भैंस बंधी रहती थी। विवाद के बाद रास्ते में ही हत्या की गई और शव को जंगल में ले जाकर पेड़ पर लटका दिया गया।

यह भी पढ़ें: भोपाल के 29 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: गोविंदपुरा, शहीद स्मारक समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

CG Crime News
Advertisment
चैनल से जुड़ें