CG Crime: मकान निर्माण को लेकर विवाद बना जानलेवा, आंगनबाड़ी सहायिका बेटी की पिता ने कर दी हत्या

जशपुर जिले के जामटोली गांव में निर्माण को लेकर हुए विवाद में पिता ने टांगी से वार कर 23 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

CG Crime

CG Crime: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जामटोली में एक पिता ने गुस्से में आकर अपनी ही बेटी की टांगी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार घटना 18 फरवरी 2026 की है। प्रार्थिया अनुषा लकड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बड़ी बहन बिंदिया लकड़ा (23 वर्ष) आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत थी और घर के पास नया मकान बनवाने की तैयारी कर रही थी।

CG CRIME NEWS

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता लौरेस लकड़ा (47 वर्ष) घर पहुंचा और मकान निर्माण के लिए ईंट-गिट्टी मंगाने तथा पैसे देने को लेकर चर्चा करने लगा। इसी बात को लेकर पिता और बेटी के बीच विवाद बढ़ गया।

यह भी पढ़ें: भोपाल के 123 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: नयागांव, मालीपुरा, संजय नगर समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

आवेश मेंकिया हमला

विवाद के दौरान आरोपी ने घर में रखी टांगी के पिछले हिस्से से बिंदिया के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर लगी गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया है।

यह भी पढ़ें: CGPSC Civil Judge Result 2024: CGPSC सिविल जज भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, अंजुम आरा बनीं टॉपर

आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त

पुलिस ने आरोपी लौरेस लकड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने और अपराध स्वीकार करने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हत्या में प्रयुक्त टांगी भी जब्त कर ली गई है।

यह भी पढ़ें: इंदौर में डॉक्टरी लापरवाही पर अदालत सख्त: 2 डॉक्टरों पर चलेगा गैरइरादतन हत्या का केस, एनेस्थेसिया ओवरडोज ने ली थी 17 साल के लड़के की जान

हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mudda: कांग्रेस में कटारे 'कांड',क्यों मचा सियासी घमासान? 'दरवाजे खुले है लेकिन वैकेंसी नहीं'

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article