/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/cgpsc-civil-judge-result-2026-02-21-20-31-54.jpg)
CGPSC Civil Judge Result 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए फाइनल चयन सूची जारी की गई है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
उनके बाद शिवांगी तिवारी दूसरे, आयुष चौरसिया तीसरे, अगन कुमार दहाके चौथे और एकांश अग्रवाल पांचवें स्थान पर रहे। आयोग ने 57 चयनित अभ्यर्थियों की सूची के साथ ही 57 उम्मीदवारों की वेटिंग लिस्ट भी जारी की है।
परीक्षा और परिणाम की समयरेखा
सिविल जज पद के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 22 जनवरी 2026 को घोषित किया गया था, जिसके बाद साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की गई।
183 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार
नियमों के अनुसार, रिक्त पदों के तीन गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। 57 पदों के लिए 171 अभ्यर्थियों को बुलाया जाना था, लेकिन आयोग ने कुल 183 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया।
10 से 20 फरवरी तक चला इंटरव्यू
साक्षात्कार प्रक्रिया 10 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई। आयोग के अनुसार इंटरव्यू के लिए बुलाए गए सभी 183 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और कोई भी अनुपस्थित नहीं रहा।
चयन का आधार
अंतिम चयन सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर तैयार की गई है। आयोग ने चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमसम्मत बताते हुए सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ दी हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/cgpsc-civil-judge-result-2026-02-21-20-28-50.png)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/cgpsc-civil-judge-result-2024-2026-02-21-20-28-50.png)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us