राहुल गांधी के भोपाल दौरे से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है। उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के इस्तीफे ने पार्टी के भीतर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि कांग्रेस ने इस्तीफा नामंजूर कर दिया है… लेकिन क्या मामला यहीं खत्म हो गया है? देखिए ये रिपोर्ट— प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने साफ कर दिया कि हेमंत कटारे उपनेता प्रतिपक्ष हैं और रहेंगे..कटारे का फोन बंद आने के बाद अटकलों का दौर शुरू हुआ..तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे..तभी हेमंत का सोशल मीडिया पर पोस्ट आया..उन्होंने लिखा..कांग्रेस मेरी विरासत है..कयास ना लगाएं..सोमवार से सदन में पूरी तैयारी से लौटूंगा..और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को घेरूंगा..मतलब संदेश साफ हा कि नाराजगी हो सकती है, लेकिन नाता नहीं टूटा..
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us