/bansal-news/media/media_files/2026/02/15/raipur-online-betting-case-2026-02-15-20-47-10.jpg)
Raipur Online Betting Case: T-20 World Cup और आने वाले बड़े क्रिकेट टूर्नामेंटों के चलते सट्टेबाजी गतिविधियों के बढ़ने की आशंका के बीच रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
बता दें, की तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के कोहका स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में टी-20 क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ है। आरोपी के कब्जे से 1.80 लाख रुपये नकद सहित मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और सट्टे से जुड़ा उपकरण जब्त किया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने दी दबिश
दरअसल, पुलिस को 14 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि कोहका क्षेत्र के एक मकान से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला तथा नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापा मारा गया।
यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 15 February: भारत को पांचवा झटका, सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर आउट, भारत 159/5
आरोपी मोबाइल ऐप से चला रहा था सट्टा
रेड के दौरान मकान में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला बताया। जांच में उसके मोबाइल फोन में 777 ग्रैंड एक्सचेंज और JMD BET आईडी के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलना और खिलाना पाया गया।
नगदी, बैंक दस्तावेज और उपकरण जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख 80 हजार रुपये नकद, 3 मोबाइल फोन, 20 बैंक पासबुक, 10 चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सट्टे के लेन-देन से जुड़े रजिस्टर, डाटा पेन और कैलकुलेटर जब्त किए। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 2 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है।
यह भी पढ़ें: CG CRIME NEWS: पहली पत्नी की मौत बाकी तीन ने छोड़ा 5वीं की हत्या, मारकर लटकाया पेड़ पर, दो आरोपी गिरफ्तार
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/26 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और 8 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपी के बैंक खातों की जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
क्रिकेट सीजन में बढ़ती है सट्टेबाजी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट और विश्व स्तरीय मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क सक्रिय हो जाता है। ऐसे मामलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और अवैध सट्टा संचालकों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Ishan Kishan और Aditi के रिश्ते पर दादा का बड़ा खुलासा, देखें Video
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us