रायपुर से लापता युवती की राजिम में मिली लाश: प्रेमी संग छोड़ा घर, 14 दिन बाद मिली लाश,  वैलेंटाइन वीक में सनसनी

Raipur missing girl dead: 14 दिन से लापता रायपुर की चंचल साहू की लाश गरियाबंद के राजिम में मिली है। 14 दिन पहले बॉयफ्रेंड के साथ भागी थी चंचल, परिवार ने की थी गुमशुदगी की शिकायत, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी

Raipur missing girl dead

Raipur missing girl dead: छत्तीसगढ़ के राजिम से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां नहर किनारे एक लड़की की सदी गली लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बता दें, शव की पहचान रायपुर की रहने वाली चंचल साहू के रूप में हुई है। जो 30 जनवरी से लापता थी। दरअसल, शव से तेज बदबू आने पर गाँव वालों ने पुलिस को सूचना दी जिसे बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी। जिसमें शव की पहचान और उसकी गुमशुदगी के बारे में पता चला।  

बदबू से हुआ खुलासा

बता दें, की घटना श्यामनगर-देवरी मार्ग इलाके की बताई जा रही है। जहां ग्रामीणों के मुताबिक पिछले दो-तीन दिनों से इलाके में तेज बदबू फैल रही थी।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 14 February: दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति की छात्रों और शिक्षकों से शांति बनाए रखने की अपील की

जिसके बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बदबू के स्रोत का पता लगाया तो नहर किनारे झाड़ियों के बीच लड़की की लाश पड़ी मिली। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

प्रेम संबंध के बाद घर से गई थी

लड़की के घरवालों का कहना है की लड़की करीब 14 दिन पहले अपने बऑफ़रीनद के साथ चार से चली गई थी। इसके बाद परिवार ने टिकरपारा ठाणे में लड़की के लापता होने लो रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस तर्हा की घटना   रिश्तों और भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: मऊगंज बीजेपी विधायक सामने आए: 40 दिन से थीं लापता होने की अटकलें, प्रदीप पटेल बोले-भोपाल MLA रेस्ट हाउस में ही था

एफएसएल और डॉग स्क्वॉड मौके पर

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। युवती के कॉल डिटेल्स और उसके संपर्कों की भी जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द सच्चाई सामने लाई जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: हरदा में मासूम की हत्या का खुलासा: पड़ोसी ने कुरकुरे खिलाने के बहाने बच्चे से किया कुकर्म फिर मार डाला, पुलिस ने निकाला दरिंदे का जुलूस

हत्या की आशंका, जांच जारी

मौजूदा जानकारी के मुताबिक, लाश की हालत देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: Prayagraj Suicide: 8 महीने पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का वैलेंटाइन डे पर दर्दनाक अंत, प्रेमिका से अनबन पर किशोर ने उठाया गलत कदम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article