Advertisment

रायपुर में दो बड़े घोटालों पर कार्रवाई: DMF मामले में सतपाल सिंह छाबड़ा गिरफ्तार, आबकारी घोटाले में पूर्व एसी नवीन कुमार तोमर रिमांड पर

Raipur Scam Arrest: रायपुर में DMF घोटाले में सतपाल सिंह छाबड़ा की गिरफ्तारी हुई है, जबकि आबकारी घोटाले में पूर्व एसी नवीन कुमार तोमर को रिमांड पर लिया गया है। दोनों मामलों में पूछताछ से बड़े खुलासों की उम्मीद है।

author-image
Shantanu Singh
Raipur DMF Scam thum

CG DMF Scam: रायपुर में जिला खनिज न्यास (DMF) घोटाले की जांच के दौरान एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है। आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा को पुलिस ने दबोच लिया है।

Advertisment

आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 25 फरवरी तक रिमांड पर भेज दिया गया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि करोड़ों रुपये के इस घोटाले में आरोपी से पूछताछ के दौरान कई और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Raipur DMF Scam

यह भी पढ़ें: Chattisgarh CG Share Market Fraud: निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा, 8.45 करोड़ की ठगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार

आबकारी घोटाले में पूर्व अधिकारी गिरफ्तार

इसी बीच रायपुर में आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पूर्व आबकारी अधिकारी (AC) नवीन कुमार तोमर को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला लगभग 27 लाख रुपये के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी को ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 28 फरवरी तक रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 19 February: एमपी विधानसभा में सीएम मोहन यादव ने मांगी माफी, भोपाल में गर्म तेल से भरी कढ़ाई में गिरा हलवाई, बुरी तरह झुलसा हुई मौत

रिमांड के दौरान होगी गहन पूछताछ

जांच एजेंसियां रिमांड अवधि के दौरान नवीन कुमार तोमर से पूछताछ कर वित्तीय लेन-देन, संभावित नेटवर्क और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका के बारे में जानकारी जुटाएंगी। आबकारी घोटाले और DMF घोटाले दोनों मामलों में लगातार हो रही गिरफ्तारियां यह संकेत दे रही हैं कि जांच एजेंसियां भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में सख्ती से कार्रवाई कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: MP विधानसभा में सिंगरौली जमीन मामले पर बवाल: मंत्री विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष सिंघार के बीच हुई तीखी बहस, सीएम मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

Advertisment

जांच से खुल सकते हैं बड़े नाम

सूत्रों के अनुसार दोनों मामलों में वित्तीय लेन-देन और प्रशासनिक स्तर पर मिलीभगत की जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां या बड़े खुलासे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 19 February: एमपी विधानसभा में सीएम मोहन यादव ने मांगी माफी, भोपाल में गर्म तेल से भरी कढ़ाई में गिरा हलवाई, बुरी तरह झुलसा हुई मौत



CG DMF Scam
Advertisment
चैनल से जुड़ें