Advertisment

12 फरवरी को भारत बंद: केंद्र की लेबर और आर्थिक नीतियों के विरोध में कांग्रेस और ट्रेड यूनियनों की एकजुटता

RAIPUR BHARAT BAND: 12 फरवरी को भारत बंद को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का समर्थन मिला। 10 ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने केंद्र की लेबर व आर्थिक नीतियों के विरोध में बंद का आह्वान किया है।

author-image
Shantanu Singh
raipur bharat  band

RAIPUR BHARAT BAND: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों माहौल गरमाया हुआ है, बता दें, 12 फरवरी के प्रस्तावित भारत बंद को लेकर कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई ने औपचारिक रूप से समर्थन देने का ऐलान किया है।

Advertisment

प्रदेश कांग्रेस ने इस बंद को केंद्र सरकार की श्रम और आर्थिक नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन बताते हुए सभी संगठनात्मक इकाइयों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

जिला से ब्लॉक स्तर तक निर्देश जारी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला, शहर, नगर और ब्लॉक कांग्रेस इकाइयों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि वे 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल के दौरान ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करें। पार्टी नेतृत्व ने कहा है कि यह बंद मजदूरों, कर्मचारियों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए है, ऐसे में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती से खड़ा होना होगा।

यह भी पढ़ें: भोपाल के 39 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: इतवारा, द्वारकापुरी, गोविंदपुरा समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

Advertisment

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का ऐलान

दरअसल,भारत बंद का यह आह्वान देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा किया गया है। इन संगठनों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि मौजूदा लेबर कोड और आर्थिक नीतियां मजदूर विरोधी हैं और इससे रोजगार, मजदूरी तथा सामाजिक सुरक्षा पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

किसान संगठनों का भी समर्थन

भारत बंद को किसान संगठनों का भी समर्थन प्राप्त है। किसान संगठनों के मुताबिक केंद्र की आर्थिक नीतियां कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही हैं। ऐसे में नजदूर और किसान संगठनों का संयुक्त विरोध एक व्यापक जनदबाव बनाने की दिशा में अहम कदम है।

यह भी पढ़ें: साय कैबिनेट में किसानों को तोहफा, होली से पहले किसानों को धान का एकमुश्त मिलेगा पैसा

Advertisment

लेबर और आर्थिक नीतियों के खिलाफ विरोध

साथ ही प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार की श्रम सुधार नीतियों से असंगठित क्षेत्र के श्रमिक सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार की स्थिरता जैसे मुद्दों को लेकर भारत बंद के माध्यम से सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 66 सब इंजीनियर्स की सेवाएं फिलहाल सुरक्षित: छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग सेवा भर्ती 2011 मामले में सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम राहत

कांग्रेस की अपील

कांग्रेस नेतृत्व ने आम जनता, श्रमिक वर्ग और किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: महेंद्र लोधी सुसाइड केस में फूटा गुस्सा: युवक की अस्थियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा परिवार, मारपीट करने वाली नर्स और टीआई पर कार्रवाई की मांग

raipur bharat band
Advertisment
चैनल से जुड़ें