साय कैबिनेट में किसानों को तोहफा, होली से पहले किसानों को धान का एकमुश्त मिलेगा पैसा छत्तीसगढ़ के किसानों को होली के पहले बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है... प्रदेश के किसानों को धान के 3100 रुपए के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान होली के पहले किया जाएगा... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया... राज्य के किसानों को 10 हजार करोड़ की राशि का भुगतान किया जाएगा... इस तरह धान बेचने वाले किसानों को लगभग 35 हजार करोड़ की कुल राशि का भुगतान होगा... कैबिनेट ने बजट वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक के प्रारूप का अनुमोदन भी कर दिया है... साथ ही 23 फरवरी से प्रारंभ होने जा रहे बजट सत्र के लिए राज्यपाल के अभिभाषण का भी अनुमोदन किया है... उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी दी.....
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us